छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

आरा : धनबाद के दो चर्चित हत्याकांडों के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी धनबाद व भोजपुर पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. धनबाद के चर्चित रंजय हत्याकांड व पूर्व डिप्टी मेयर हत्याकांड के आरोपित नंदकुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ मामा को पुलिस पकड़ गयी थी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को देखते ही पत्थरबाजी शुरू […]

आरा : धनबाद के दो चर्चित हत्याकांडों के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी धनबाद व भोजपुर पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. धनबाद के चर्चित रंजय हत्याकांड व पूर्व डिप्टी मेयर हत्याकांड के आरोपित नंदकुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ मामा को पुलिस पकड़ गयी थी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को देखते ही पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस दौरान फायरिंग भी की गयी. रोड़ेबाजी में एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. मौके का फायदा उठाकर हत्याकांड आरोपित भाग निकला. बाद में पुलिस को किसी तरह से छापेमारी करने गयी…

जान बचा कर बैरंग लौटना पड़ा. इस मामले में झारखंड के लोयाबाद थानाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के बयान पर 29 लोगों को नामजद किया गया है. वहीं 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.
बता दें कि धनबाद के चर्चित रंजय हत्याकांड तथा पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में उक्त आरोपित फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव का रहनेवाला नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ मामा भोजपुर जिले के भकुरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. छापेमारी करने आयी झारखंड पुलिस के साथ मुफस्सिल थाना पुलिस भी छापेमारी करने गयी तो पुलिस को देखते ही गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. पुलिस सख्त हुई तो ग्रामीणों ने
पत्थरबाजी शुरू कर दी.
इस बीच तीन- चार राउंड फायरिंग भी की गयी. मौके का फायदा उठाकर आरोपित नंद कुमार सिंह भाग निकला. इस घटना में मुफस्सिल थाने के एएसआइ फुरकान अहमद, सिपाही प्रभु महतो, सिपाही रामपुलिस सिंह तथा कृष्णा पाठक जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया.
झारखंड पुलिस के साथ मुफस्सिल थाना पुलिस भी कर रही थी छापेमारी
पुलिस को देखते ही टूट पड़े ग्रामीण, जमकर की पत्थरबाजी व फायरिंग
29 नामजद व 50 अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >