बालू घाटों पर सीसीटीवी नहीं लगाने पर लगेगी क्लास

तीन दिन में लगाना है सभी घाटों पर सीसीटीवी आरा : बालू घाटों पर सीसीटीवी और धर्म कांटा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने को लेकर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक खनन को फटकार लगायी है. वहीं उन्होंने मंगलवार को सभी बालू ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलायी है. एक माह पहले दिया गया था […]

तीन दिन में लगाना है सभी घाटों पर सीसीटीवी

आरा : बालू घाटों पर सीसीटीवी और धर्म कांटा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने को लेकर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक खनन को फटकार लगायी है. वहीं उन्होंने मंगलवार को सभी बालू ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलायी है.
एक माह पहले दिया गया था निर्देश : बालू घाटों का एक माह पहले निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी संजीव कुमार ने बालू घाटों पर सीसीटीवी कैमरे वह सभी घाटों पर धर्म कांटा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था, पर अभी तक किसी भी घाट पर सीसीटीवी, धर्मकांटा व अन्य सुविधाओं को नहीं उपलब्ध कराया गया है. इससे बालू आपूर्ति में काफी घालमेल हो रहा है.
सहायक खनन निदेशक को दिया निर्देश: अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक खनन निदेशक राकेश रंजन को निर्देश दिया कि मंगलवार को जिले के सभी बालू ठेकेदारों तथा डीपो मैनेजर की बैठक समाहरणालय में आयोजित करें, ताकि बालू की आपूर्ति में होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके. इस दौरान जिलाधिकारी बालू ठेकेदारों व विभागीय अधिकारियों की क्लास लगायेंगे, ताकि उनकी मनमानी पर अंकुश लग सके.
तीन दिनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने तीन दिन के अंदर सभी बालू घाटों पर सीसीटीवी कैमरा, धर्मकांटा, पीने के पानी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है तथा बालू ठेकेदारों को सही ढंग से कार्य करने का भी निर्देश उन्होंने दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि नियमानुसार बालू का उठाव नहीं करने पर बालू घाटों की नीलामी रद्द कर दी जायेगी. हर हाल में जिलेवासियों को सुविधाजनक तरीके से बालू की आपूर्ति होनी चाहिए.
लोगों में बालू को लेकर मची है त्राहिमाम
जिले में भवन निर्माण सहित अन्य निर्माण कराने वाले लोगों में बालू को लेकर त्राहिमाम मची है. सरकार द्वारा बनाये गये नियम का विभागीय अधिकारी व ट्रांसपोर्टरों ने मिलीभगत से धज्जी उड़ाते हुए मनमानी कीमत पर बालू की आपूर्ति कर रहे हैं. इन शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सहायक खनन निदेशक को बुलाकर क्लास लगाया. वहीं मंगलवार को भी बैठक बुलायी गयी है, ताकि नियमों के अनुसार बालू की आपूर्ति करायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >