अथमल गोला की बेटी की आरा में हत्या, पति धराया

आरा : पीरो थाने के मोहन टोला गांव में एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. इस संबंध में मृतका के पिता ने पीरो थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका रेखा देवी मोहन टोला […]

आरा : पीरो थाने के मोहन टोला गांव में एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. इस संबंध में मृतका के पिता ने पीरो थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका रेखा देवी मोहन टोला गांव निवासी सेना के जवान मनीष कुमार सिंह की पत्नी थी. रेखा पटना जिले के अथमल गोला थाना क्षेत्र के रूपस टोला गांव की बेटी थी.
पिता सुरेश सिंह द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गयी है. शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. 20 दिन पहले फोन कर स्काॅर्पियो खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गयी थी. नहीं देने पर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गयी. थानाध्यक्ष जनमेजय राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पति की गिरफ्तारी की गयी है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >