सोन नदी किनारे गये अधेड़ की पानी में डूबने से मौत

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम तरारी : भैंस चराने के लिए घर से निकले बिहटा निवासी रामनाथ मिश्रा के पुत्र उमेश मिश्रा की मौत सोन नदी में डूबने से हो गयी. उसके शव को शुक्रवार की शाम सोन नदी के किनारे से बरामद किया गया. उसकी मौत की सूचना मिलते ही […]

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

तरारी : भैंस चराने के लिए घर से निकले बिहटा निवासी रामनाथ मिश्रा के पुत्र उमेश मिश्रा की मौत सोन नदी में डूबने से हो गयी. उसके शव को शुक्रवार की शाम सोन नदी के किनारे से बरामद किया गया. उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह वह भैंस को चराने के लिए घर से निकला हुआ था. दोपहर में जब घर पर खाना खाने नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. उसके साथियों से भी पूछताछ की गयी,
लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ अता-पता नहीं चला. इसके बाद रिश्तेदारों के यहां भी फोन लगाया गया. इसी बीच शाम में किसी ग्रामीण की नजर नदी किनारे एक शव पर पड़ा, तो काफी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गये. इसी बीच किसी ने उसको पहचान लिया. इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पानी से निकाला और अपने साथ लेकर चले गये. उसके शव को देखते ही परिवार वाले दहाड़ मारकर रोने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >