आरा स्टेशन के विकास कार्यों का रेलमंत्री करेंगे कल शिलान्यास

आरा : 20 जनवरी को आरा रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का रेलमंत्री पीयूष गोयल शिलान्यास करेंगे. वह नयी दिल्ली से रिमोट के माध्यम से शिलान्यास करेंगे. वहीं, आरा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आरके सिंह समेत दानापुर डिवीजन के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर, सीनियर डीसीएम विनीत कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश […]

आरा : 20 जनवरी को आरा रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का रेलमंत्री पीयूष गोयल शिलान्यास करेंगे. वह नयी दिल्ली से रिमोट के माध्यम से शिलान्यास करेंगे. वहीं, आरा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आरके सिंह समेत दानापुर डिवीजन के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर, सीनियर डीसीएम विनीत कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, पीआरओ हेडक्वार्टर आरके सिंह, पीआरओ संजय प्रसाद समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे.

यह कार्यक्रम शाम तीन बजे शाम में शुरू होगा. बता दें कि आरा स्टेशन पर होनेवाले विकास कार्यों को लेकर प्रभात खबर अपने पाठकों को अवगत कराता रहा है. शिलान्यास को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. आरा रेलवे स्टेशन पर नया प्लेटफाॅर्म, कोचिंग डिपो, एस्कलेटर, सर्कुलेटिंग एरिया बनाने का कार्य प्रस्तावित था. इसी को ध्यान में रखते हुए नयी बैरक बनायी जा रही है.

क्या कहते हैं अधिकारी
20 जनवरी को रेलमंत्री रिमोट से आरा रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. इसकी तैयारी की जा रही है.
आर के सिंह, पीआरओ हेडक्वार्टर, हाजीपुर
62 लाख की लागत से बनेगा आरपीएफ बैरक
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों के रहने के लिए 62 लाख रुपये से नयी बैरक बनायी जायेगी. फिलहाल आरपीएफ के लिए एक बैरक है, जिसमें आरपीएफ के जवान रहते हैं. स्टेशन का विकास होने के बाद आरपीएफ को और जवानों की आवश्यकता होगी.
हाई लेवल का बनेगा प्लेटफाॅर्म : चार नंबर नया प्लेटफाॅर्म बनाया जायेगा. यह प्लेटफाॅर्म हाई लेवल का होगा. इससे लोगों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में काफी सहूलियत होगी. प्लेटफॉर्म 595 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >