Bhagalpur news पीरपैंती में किसान सभा का अंचल सम्मेलन संपन्न

पीरपैंती बाखरपुर में अखिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसान सभा का अंचल सम्मेलन हुआ

पीरपैंती बाखरपुर में अखिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसान सभा का अंचल सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता वरन मंडल और संचालन प्रो भोला यादव ने किया. कम्युनिस्ट नेता रामेश्वरनाथ तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. अंचल सम्मेलन में 25 फरवरी को भागलपुर में आयोजित जिला सम्मेलन के लिए 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का चयन किया गया. कार्यक्रम में विजय कुमार राय ने जन गीत प्रस्तुत किया और स्वागत समिति की ओर से किसान नेता तुंगनाथ तिवारी ने स्वागत भाषण किया.

काॅ जितेंद्र कुमार ने कहा कि देश के किसान खड़े हो जाएं, तो कॉरपोरेट के इशारों पर चलने वाली एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंका जा सकता है. किसानों को रौंदने के लिए मोदी सरकार के तीन कृषि कानून वापस लिया गया था, जो इनके संघर्षों का परिणाम था. कृषि उत्पाद का उचित मूल्य न मिलने से किसान बर्बाद हो रहे हैं. मुख्य अतिथि काॅ रामबाबू कुमार ने कहा कि खेती को अलाभकारी बनाने का षडयंत्र मोदी सरकार कर रही है, ताकि परेशान किसान खुद ही अपने खेतों को बड़ी कंपनियों को सौंप दें.

काले कृषि कानून लंबे संघर्षों और सात सौ से अधिक किसानों की शहादत के बाद वापस तो लिया, लेकिन पिछले दरवाजे से पुनः लागू कर दिया. तीन से पांच मार्च को मोतिहारी में राज्य सम्मेलन में किसान सभा कॉरपोरेट के हाथों किसानों की जमीन सौंपने के खिलाफ और किसानों के हक की लड़ाई की रूपरेखा तय होगा व बिहार में किसान आंदोलन को व्यापक बनाया जायेगा. मौके पर कॉ संजय कुमार, इरफान अहमद फातमी, भोला पासवान, देवकुमार यादव, अशोक कुमार यादव, बद्री राणा, अंबिका यादव ने संबोधित किया.

केंद्रीय विवि स्थापना के लिए डीएम किसानों से करें वार्ता

कहलगांव विक्रमशिला किसान संघर्ष समिति की बैठक रविवार को देवेन्द्र सिन्हा की अध्यक्षता में हुई .बैठक में दर्जनों किसानों ने भाग लिया. कई बिंदुओं पर अपने विचार रखें. बैठक में सदस्यों ने कहा कि डीएम किसानों के साथ स्थल जांच कर बातचीत कर लिखित समझौता करें. किसानों से सिर्फ डीएम, मुख्य सचिव बिहार सरकार या केंद्रीय विवि आयोग के अघ्यक्ष के साथ ही वार्ता किया जा सकता है. किसी बिचौलिया के साथ वार्ता नहीं हो सकती है. बैठक में अरविंद्र कुमार कुशवाहा, देवेन्द्र सिन्हा, शुभानंद बिहारी, कुमोद कुमार, गिरधारी मंडल, संगीता देवी, वासुदेव मंडल, देवेन्द्र मंडल, राम देव मंडल, शिवनारायण मंडल, विनोद यादव, अनुज यादव, सीकेल यादव,भोला यादव सहित कई किसानों ने अपने बिचार को रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >