Bhagalpur News: साथी को बचाने के लिए पानी में कूदा युवक डूबा, मौत

झारखंड के युवक की बाखरपुर थानाक्षेत्र में डूबने से मौत

= झारखंड के युवक की बाखरपुर थानाक्षेत्र में डूबने से मौत

= जिंस के पेंट-शर्ट पहने होने के कारण भारी हो गया शरीर और बाहर नहीं निकल पाया

प्रतिनिधि, पीरपैंती

मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बदतल्ला तेतरिया निवासी मो इम्तियाज अंसारी के पुत्र मो जावेद (24) शुक्रवार को बाखरपुर थानाक्षेत्र के बाबूपुर के पास अपने साथी को डूबने से बचाने के क्रम में खुद डूब गये. जिससे उनकी मौत हो गयी. वह अपने दो साथियों के साथ बाबूपुर-बाखरपुर सड़क के पास बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था. उसके दो साथी पहले से स्नान कर रहे थे. इस बीच उसका एक साथी गहरे पानी में डूबने लगा. जावेद उस समय अपने जींस के पैंट व शर्ट पहने किनारे पर खड़ा था. साथी को डूबते देख उसी ड्रेस में वह पानी में कूद पड़ा. इसी क्रम में उसने अपने साथियों को तो बचा लिया लेकिन कपड़ों के भींगने से भारी हो जाने के कारण व साथी को निकालने के दौरान थक गया व गहरे पानी में डूब गया. जानकारी मिलते ही बाखरपुर थाना पुलिस भी वहां पहुंची. स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई थी. परिजनों को जानकारी मिलने पर वे सभी घटनास्थल पहुंचे व शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव को साथ ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >