bhagalpur news. पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से युवक को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर से एक युवक के अपहरण के बाद हरकत में आयी पुलिस ने कुछ घंटों में ही दो अपहर्ताओं के चंगुल से युवक को मुक्त करा लिया.

जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर से एक युवक के अपहरण के बाद हरकत में आयी पुलिस ने कुछ घंटों में ही दो अपहर्ताओं के चंगुल से युवक को मुक्त करा लिया. मौके से ही अपहरण के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित युवक आदमपुर सीएमएस के सामने वाली गली के निवासी प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार (22) है. जबकि गिरफ्तार आरोपितों में कोयलाघाट निवासी संतोष कुमार उर्फ गारू यादव उर्फ छोटू यादव और तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक हनुमान मंदिर मोहल्ला निवासी आनंद कुमार का पुत्र सूरज यादव है. घटना में आदमपुर में एक किराये के मकान में रहने वाले सन्नी यादव का भी नाम सामने आ रहा है. सन्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि अभिषेक के पिता द्वारा सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशन में छापेमारी की गयी. जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने दल बल के साथ छापेमारी कर अपहृत युवक को कोयलाघाट के पास ही दियारा इलाके से बरामद किया और मौके से दोनों की गिरफ्तारी की. पुलिस ने बताया कि घटना में दोनों द्वारा प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. लेन देन का मामले में किया गया था अपहरण अभिषेक के पिता प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार सन्नी कुमार ने अभिषेक कुमार से साढ़े तीन लाख रुपया गाड़ी खरीदने के लिए लिया था. जबकि सन्नी ने ही अभिषेक से रकम लेने से पूर्व सात लाख रुपया संतोष कुमार उर्फ गारू कुमार उर्फ छोटू कुमार से लिया था. सन्नी ने एक स्कार्पियो खरीदा भी था, जिसे वह इन दिनों नवगछिया इलाके में चलवा रहा है. इसी बीच संतोष और सन्नी ने एक ब्लैंक स्टांप पर अभिषेक से हस्ताक्षर करवा लिया, जिसके बाद संतोष अभिषेक से लगातार साढ़े तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था. प्रमोद सिंह ने बताया कि कई बार संतोष नशे की हालत में उसके घर पर आ कर पैसे देने अन्यथा मरने के लिए तैयार रहने की धमकी दे चुका है. प्रमोद सिंह का कहना है कि संतोष का पैसा अभिषेक ने नहीं बल्कि सन्नी ने लिया है. लेकिन वह नाहक अभिषेक को परेशान कर रहा था. सोमवार को संतोष ने उसे फोन से आदमपुर चौक बुलाया और अपहरण कर उसे कोयला घाट ले गया फिर साढ़े तीन लाख रुपये की डिमांड कर रहा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >