Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह हुई सरकारी पूजा

सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिये गये. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सोमवार की सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना की गयी. वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया.

सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिये गये. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे, जिससे पूरा परिसर गुलजार हो उठा.पूजा-अर्चना महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था में सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >