Bhagalpur. महिला ठेकेदार बनायेगी नवगछिया उपकारा में महिला बैरक, खर्च होंगे 1.25 करोड़ रुपये

भागलपुर जिले के नवगछिया उपकारा में जल्द ही 20 बेड का महिला कक्षपाल बैरक बनाया जायेगा.

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट

भागलपुर. जिले के नवगछिया उपकारा में जल्द ही 20 बेड का महिला कक्षपाल बैरक बनाया जायेगा. इस निर्माण कार्य की खास बात यह है कि महिला बैरक के निर्माण की जिम्मेदारी एक महिला ठेकेदार को सौंपी गयी है. भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी निविदा प्रक्रिया के बाद पटना की मंजू देवी को कार्य आवंटित करने का निर्णय लिया गया है.

बैरक निर्माण के लिए विभाग ने 1 करोड़ 51 लाख 44 हजार 452 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की थी. निविदा की तकनीकी बिड खोले जाने पर एक महिला और एक पुरुष ठेकेदार ने भाग लिया. दोनों की बिड का मूल्यांकन तकनीकी बिड मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया, जिसमें महिला ठेकेदार मंजू देवी की बिड सबसे कम पायी गयी.बताया गया कि मंजू देवी ने निर्धारित राशि से 17.21 प्रतिशत कम दर पर टेंडर डाला था. कम बिड रेट मिलने के कारण अब यह निर्माण कार्य 1 करोड़ 25 लाख 38 हजार 092 रुपये की लागत से कराया जायेगा. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्यादेश जारी किया जायेगा, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके.उपकारा परिसर में बनने वाले इस महिला कक्षपाल बैरक से महिला कर्मियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत करने में मदद मिलेगी. विभाग का मानना है कि नये बैरक के निर्माण से उपकारा की आधारभूत संरचना में सुधार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >