Bhagalpur news साइबर ठगी की शिकार महिला न्याय की लगायी गुहार

सुलतानगंज साइबर ठग ने थाना क्षेत्र के नवादा गांव से एक महिला से बैंक अधिकारी बता कर महिला के खाते से पांच हजार रुपये उड़ा लिया

सुलतानगंज साइबर ठग ने थाना क्षेत्र के नवादा गांव से एक महिला से बैंक अधिकारी बता कर महिला के खाते से पांच हजार रुपये उड़ा लिया है. पीड़ित महिला थाना पहुंच पुलिस को जानकारी दी. पीड़ित महिला ने बताया कि घर पर अकेली थी. उसी वक्त उनके पास एक फोन आया, फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक का बड़ा अधिकारी बताया. बैंक में कुछ जरूरी प्रक्रिया होने की बात करते हुए महिला से एक ऐप डाउनलोड करने को कहा. ऐप डाउनलोड होते ही कुछ समय बाद ही उनके बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकलने का मैसेज आया. ठगी की शिकार महिला जब बैंक पहुंची, तो बैंक से पता चला कि इतने रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है.

आग लगने से दो झोपड़ी राख

सुलतानगंज नवादा पंचायत के वार्ड 12 शाहाबाद में बुधवार देर रात आग लगने से दो झोपड़ी जल कर राख हो गयी. पीड़ित जीरा देवी व गिरजा देवी ने बताया कि अचानक आग लगने से घर से कुछ भी समान बचाया नहीं जा सका. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.पीड़िता ने सूचना थाना को दी.

सड़क दुर्घटना में बच्ची जख्मी

सुलतानगंज-भागलपुर सड़क मार्ग पर तिलकपुर के रसाढ़े तीन वर्षीय बच्ची कृतिका कुमारी गंभीर जख्मी हो गया. परिजनों ने जख्मी बच्ची को रेफरल अस्पताल ले गये. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज,भागलपुर रेफर कर दिया.

कॉलेज स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

फोटो सं-5सुलतानगंज रारका महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को लेकर कॉलेज स्तर पर छात्र-छात्राओं में दौड़ प्रतियोगिता हुई. प्राचार्य डॉ अमरकांत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी शुरू है. 22-23 फरवरी को समारोह मनेगा. प्रतियोगिता में 100 मीटर, 400 मीटर, 1600 मीटर व 5000 मीटर दौड़ कराया गया. खेल सचिव डॉ कुमार प्रभाष ने बताया कि सभी श्रेणी के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को स्थापना दिवस पर मेडल और प्रमाण पत्र दिया जायेगा. आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो हुमा हुमायूं ने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर पेंटिंग, क्विज, भाषण प्रतियोगिता होगी. प्राचार्य अमरकांत सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर डॉ मुकेश, डॉ नवल, डॉ रोहित, सुमन, खुशी, साक्षी, शिखा, नीतू, अभय, निर्भय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >