Bhagalpur news स्कूल जा रहे तीन बच्चों को कार ने रौंदा, छात्रा की मौत, दो गंभीर

एनएच-80 पर बुधवार को स्कूल जा रहे तीन बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये.करुणा कुमारी (16) की इलाज के दौरान मौत हो गयी

भागलपुर-सुलतानगंज मुख्य सड़क मार्ग एनएच-80 पर बुधवार को स्कूल जा रहे तीन बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी करुणा कुमारी (16) की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि अंश कुमार (12) और दिव्यांशु कुमार (15) गंभीर रूप से घायल का इलाज चल रहा है. तीनों महेशी गांव के रहने वाले हैं और साइकिल से स्कूल जा रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे करीब 20-25 फीट दूर जा गिरे और साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को उठाकर सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. चश्मदीद के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी. हादसे के बाद चालक भागने लगा, लेकिन लोगों ने पीछा कर करीब दो किमी दूर पकड़ लिया. एएसपी संयम राजा ने बताया कि तीनों बच्चों की हालत गंभीर है. वाहन और चालक की पहचान व घटना के कारणों की जांच की जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पैन गांव के हाई स्कूल में नामांकन कराने जा रहे थे तीनों छात्र

तीनों छात्र महेशी गांव के रहने वाले है. कन्या मवि से सभी छात्रों को नौंवी कक्षा में नामांकन के लिए टीसी मिला था. टीसी लेकर हाईस्कूल पैन जा रहे थे. इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गये. महेशी पंचायत के वार्ड दो के मिथिलेश साह की पुत्री करुणा कुमारी दो बहनों में सबसे छोटी थी. परिजनों ने बताया करुणा पढ़ाई में काफी तेज थी. वह हमेशा बड़े सपने पूरा करने का बात करती थी. पुलिस ने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >