bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को सबौर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया

उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को सबौर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. विभिन्न अभिलेख पंजी एवं रजिस्टर अभिलेख व्यवस्थित एवं अध्ययन स्थिति में संधारित पाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार पाल, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी निलेश कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता कार्यरत पाए गये. निरीक्षण के दौरान वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. विभिन्न पंचायत में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन बही की स्थिति एवं गुणवत्ता का आकलन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गये. साथ ही तकनीकी कार्यों के सुचारू निष्पादन के लिये संसाधनों के कारण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन और प्रभावी ढंग से किया जा सके. इसके अतिरिक्त प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही बाल विकास परियोजना कार्यालय, व्यापार मंडल, आरटीपीएस कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया. प्रखंड क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण उप विकास आयुक्त के द्वारा किया गया. इस दौरान सभी नामांकित छात्राएं उपस्थित पाईं गईं तथा उनसे संवाद स्थापित कर उनकी शैक्षिक एवं दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली गई. छात्राओं द्वारा खेल सामग्री की आवश्यकता व्यक्त की गई तथा विद्यालय परिसर में चहारदीवारी नहीं होने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया. इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर को निर्देशित किया गया कि वह प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध करवाये, ताकि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >