bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित शंकर टॉकीज के पास बुधवार की शाम किराये के कमरे में एक युवती ने दुपट्टे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित शंकर टॉकीज के पास बुधवार की शाम किराये के कमरे में एक युवती ने दुपट्टे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जोगसर थाने की पुलिस ने उस जगह को सील करते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से जांच करायी है. टीम ने कई तरह के साक्ष्यों को भी एकत्रित किया है. यह भी सूचना मिली है कि युवती का मोबाइल टूटा हुआ था और उससे सिम कार्ड गायब था. देर रात पुलिस से शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृत युवती लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर तहवलपुर निवासी स्व बच्चा दास की पुत्री सुलेखा कुमारी (22) है. आसपास के अन्य रेंटर ने बताया कि सुलेखा 25 जनवरी से तीन मंजिला मकान की छत पर एसबेस्टर से बने कमरे में रहती थी. वह कहीं पर काम करती थी और कंपटीशन की तैयारी करती थी. सुबह पर दौड़ लगाने के लिए जाती थी. वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी. बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुलेखा का भाई मंजीत भी पास में ही कहीं रह कर टोटो चलाता था. वह कभी-कभी अपनी बहन से मिलने आता था. जबकि फुफेरा भाई कह कर कभी कभार एक लड़का और आता था और भी सुलेखा के कमरे में जाता था. अक्सर रोती रहती थी सुलेखा बिल्डिंग में ही नीचे रहने वाली डिंपल कुमारी ने बताया कि सुलेखा अक्सर रोती रहती थी, जब उससे पूछा जाता था तो वह कहती थी कि मम्मी पापा की याद आ रही है. डिंपल ने बताया कि मंगलवार की शाम में वे लोग छत पर बैठी थी. उस समय सुलेखा वहां पर आयी, वह रो रही थी. जब उससे पूछा गया तो उसने वही जवाब दिया. सुलेखा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. दूसरी तरफ सुलेखा की मां इन दिनों बीमार चल रही है. डिंपल ने बताया कि बुधवार की शाम उसके कमरे में पानी नहीं आ रहा था. मोटर छत पर सुलेखा के कमरे के पास है. इसलिए वह सुलेखा के कमरे के पास गयी तो दरवाजा खुला था और दुपट्टे से बने फंदे से वह लटक रही थी. इसके बाद उसने हल्ला किया. बिल्डिंग के अन्य किरायेदारों को भी बुलाया. सभी ने देख कर दरवाजा बंद कर दिया. फिर पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची जोगसर थाना पुलिस ने क्राइम सीन को सील करते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुला कर मामले की जांच करायी. फिर सुलेखा के शव को फंदे से नीचे उतारा गया. देर रात तक सुलेखा के परिजन भागलपुर पहुंच गये थे. तरह तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं लोग घटना के बाद मोहल्ले में सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी. लोगों तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि घटना के वक्त कोई न कोई सुलेखा के पास जरूर मौत था. जोगसर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

Bhagalpur news यूपीआई से 93 हजार की साइबर ठगी, प्राथमिकी

यह भी पढ़ें >