Bhagalpur news यूपीआई से 93 हजार की साइबर ठगी, प्राथमिकी

खरीक थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक युवक के खाते से यूपीआई के माध्यम से 93 हजार रुपये की ठगी कर ली.

नवगछिया खरीक थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक युवक के खाते से यूपीआई के माध्यम से 93 हजार रुपये की ठगी कर ली. जमादीपुर के राजा कुमार ने नवगछिया साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि आठ मार्च को अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर कुल 93 हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना के दौरान उनके मोबाइल पर लगातार 108 ओटीपी प्राप्त हुए, जिससे वह घबरा गये. इस बीच एक संदिग्ध फोन कॉल आया. पीड़ित के अनुसार बिना उनकी अनुमति के खाते से कई किश्तों में राशि कट गयी. जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक खाते से पूरी रकम साफ हो चुकी थी. घटना के तुरंत बाद उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. साइबर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें, ताकि इस तरह की साइबर ठगी से बचा जा सके.

पैक्स चुनाव के मतदान की तिथि 20 अप्रैल निर्धारित

नारायणपुर सिंहपुर पूरब पैक्स चुनाव को लेकर मतदान की तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की गयी है. मवि मधुरापुर में मतदान केंद्र बनाया गया है. उसी दिन प्रखंड परिसर में मतगणना होगी. नामांकन की अंतिम तिथि बुधवार निर्धारित थी. मंगलवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू थी. नये नामांकन तिथि में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. गुरुवार व शुक्रवार को संवीक्षा, सोमवार को नामांकन वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटित होगा. 22 जनवरी को ही सिंहपुर पूरब पैक्स का नामांकन शुरू हुआ था. निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव ने मतदाता सूची के प्रकाशन पर असंतोष जता मामले को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के समक्ष रखा. तत्काल चुनाव टल गया. प्राधिकार के आदेश पर एक अप्रैल को मतदाता सूची का नये सिरे से प्रकाशन हुआ. बीडीओ खुशबू कुमारी ने बताया कि पूर्व में किये गये नामांकन वैध है. सुभाष यादव व मनोज साह चुनावी मैदान में है. मंगलवार व बुधवार को किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >