पेंटिंग बना कोरोना के प्रति जगरूक कर रहे हैं अश्विनी

नवगछिया : कोविड 19 को लेकर इन दिनों प्रत्येक सृजनशील व्यक्ति अपनी सृजनशीलता का परिचय दे रहा है. नवगछिया के महदत्तपुर के शालीग्राम ठाकुर का पुत्र अश्विनी की पेंटिंग कला के मर्मज्ञों के बीच खूब सराहना पा रहा है. अश्विनी अपने पेंटिंग से समाज को यह बताना चाह रहा है कि अभी पूरे दुनिया की […]

नवगछिया : कोविड 19 को लेकर इन दिनों प्रत्येक सृजनशील व्यक्ति अपनी सृजनशीलता का परिचय दे रहा है. नवगछिया के महदत्तपुर के शालीग्राम ठाकुर का पुत्र अश्विनी की पेंटिंग कला के मर्मज्ञों के बीच खूब सराहना पा रहा है. अश्विनी अपने पेंटिंग से समाज को यह बताना चाह रहा है कि अभी पूरे दुनिया की शांति भंग हो गयी है.

बुद्ध को शांति के प्रतीक के रूप में दिखा गया है और बुद्ध के चेहरे पर मास्क लगाया दिखाया गया है. अर्थात मानवता को बचाना है, तो मास्क जरूर पहने. अश्विनी ने अपने पेंटिंग्स के जरिए नवगछिया में एक पहचान बना ली थी. इन दिनों वह पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के फाइनल ईयर पेटिंग डिपार्टमेंट का छात्र है. लाक डाउन में अपने गांव में ही रह कर कोरोना आधारित पेंटिंग्स बना रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >