भागलपुर में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, नगर निगम ने उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू की

भागलपुर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है.

भागलपुर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है. भीषण गर्मी के दौरान शहर में उत्पन्न हो रहे जल संकट और वार्डों में खराब पड़े बोरिंगों की समस्या को देखते हुए निगम प्रशासन ने मरम्मत और रखरखाव के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 जून को होगा आपूर्तिकर्ताओं का चयन

नगर निगम ने इस संबंध में अल्पकालीन कोटेशन आमंत्रण सूचना जारी की है. इच्छुक एजेंसियों से मोटर पंप, सबमर्सिबल मोटर सेट, विभिन्न प्रकार के पाइप और केबल वायर जैसे जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए आवेदन मांगे गये हैं. जारी सूचना के अनुसार, कोटेशन जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून निर्धारित की गई है. उसी दिन अपराह्न तीन बजे नगर आयुक्त की अध्यक्षता में प्राप्त कोटेशन खोले जाएंगे और योग्य आपूर्तिकर्ता का चयन किया जायेगा.

इन उपकरणों की होगी खरीद

निगम द्वारा तैयार सूची में मुख्य रूप से 10 एचपी, 12.5 एचपी और 15 एचपी क्षमता वाले मोटर पंप सेट, एचडीपीइ पाइप, जीआई पाइप, एमएस हेवी सॉकेट, निप्पल और सर्विस व कॉपर वायर शामिल हैं. नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, चयनित एजेंसी को निर्धारित शर्तों के तहत इन सामग्रियों की आपूर्ति करनी होगी. अधिकांश उपकरणों पर एक वर्ष की वारंटी भी अनिवार्य की गयी है.

पेयजल संकट से मिलेगी राहत

गर्मी के मौसम में जलापूर्ति केंद्रों के सुचारु संचालन के लिए इन उपकरणों की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है. कोटेशन प्रक्रिया पूरी होने और नयी सामग्री मिलने के बाद शहर के विभिन्न वार्डों में खराब पड़े बोरिंगों की तत्काल मरम्मत की जा सकेगी. इससे शहरवासियों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >