मेधा सूची जारी, फिर भी कॉलेजों में स्नातक नामांकन ने नहीं पकड़ी रफ्तार

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में सेमेस्टर वन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है लेकिन, कॉलेजों में नामांकन की रफ्तार धीमा है.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में सेमेस्टर वन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है लेकिन, कॉलेजों में नामांकन की रफ्तार धीमा है. दरअसल, विवि से तीन जून के देर शाम में ही नामांकन के लिए प्रथम मेधा सूची जारी की गयी है लेकिन, समर्थ पोर्टल के सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण कॉलेजों के वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका था. चार जून के दोपहर तक कॉलेजों को ई-मेल से भेजा गया था. ऐसे में कॉलेजों में छात्र-छात्राओं का डेटा डाउनलोड करने में समय बीत गया. कॉलेजों में चार जून से शुरू होने वाले नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. पांच जून को कुछ कॉलेजों में ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो सकी है. एसएम कॉलेज के प्राचार्य प्रो निशा झा ने कहा कि उनके यहां अबतक 64 ही नामांकन हुआ है. जबकि मारवाड़ी, टीएनबी, बीएन सहित 40 कॉलेजों में नामांकन की रफ्तार धीमी है.

प्रथम मेधा सूची में 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नाम जारी

विवि से जारी प्रथम मेधा सूची में 23374 छात्र-छात्राएं चयनित हुए है. अंक के आधार पर उनको कॉलेज आवंटित किया गया है. इसमें विवि के 11 अंगीभूत कॉलेज, दस नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय व 19 संबद्ध कॉलेज शामिल है. इस बार नामांकन के लिए कुल 38844 आवेदन विवि को प्राप्त हुआ है. विवि के अधिकारी ने कहा कि 117 विद्यार्थियों के आवेदन में गड़बड़ी मिलने पर रद्द किया गया है. जबकि 298 छात्रों ने डब्ल्यूबीसी महिला कोटा में आवेदन किया है. ऐसे में उन विद्यार्थियों को सामान्य कोटि में रखा गया है.

नये दस डिग्री कॉलेज के लिए आये आवेदन

टीएमबीयू के अंतर्गत भागलपुर व बांका दस नवस्थापित डिग्री कॉलेज के लिए भी विवि को आवेदन प्राप्त हुए है. इसमें गोपालपुर 72, गारोडीह 75, इस्माईलपुर 65, पीरपैंती 84, खरीक 73, रंगरा चौक 81, अमरपुर 73, बरहट 72, बेलहर 63 व फूल्लीडुमर स्थित नवस्थापित डिग्री कॉलेज में 57 आवेदन नामांकन के लिए प्राप्त हुए हैं.

कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया जारी

विवि के समर्थ पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ एएन सहाय ने कहा कि कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया जारी है. सर्वर में तकनीकी खराबी आयी थी. उसे दूर कर लिया गया है. कॉलेजों को ऑप्सन दिया गया कि नामांकन शुल्क ऑनलाइन व ऑफलाइन ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि सभी कॉलेजों को मेधा सूची भेजी जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >