Bhagalpur news गोनूधाम में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता आरंभ

जगदीशपुर गोनूधाम में माघी पूर्णिमा पर आयोजित तीन दिवसीय माघी मेले के दूसरे दिन दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

जगदीशपुर गोनूधाम में माघी पूर्णिमा पर आयोजित तीन दिवसीय माघी मेले के दूसरे दिन दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन देव कुमार दूबे, गोनूधाम धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष शालीग्राम यादव व ललन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. प्रथम दिन अंतरराज्यीय स्तर के महिला-पुरुष पहलवानों ने अपना दम दिखया. पटना की मधु पहलवान ने हरियाणा की काजल पहलवान को पटखनी दी. अयोध्या के काशीनाथ बाबा ने बक्सर के आशीष पहलवान को चित किया. एक अन्य रोमांचक मुकाबले में गोसाईंदासपुर के फोटो पहलवान ने आशीष पहलवान को पटखनी दी. उद्घोषक ललन कुमार यादव ने बताया कि अंतिम दिन और दमदार मुकाबला देखने को मिलेगा. दंगल में प्रथम स्थान पर आने वाले पहलवान को 3,100, द्वितीय स्थान पर रहने वाले पहलवान को 2,100 व तृतीय स्थान पर रहने वाले पहलवान को 1,600 रुपये नकद पुरस्कार शील्ड के साथ दिया जायेगा.

दंगल प्रतियोगिता में मनीष बने विजेता

सुलतानगंज मिरहट्टी गांव में माघी पूर्णिमा पर दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई. दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिप सदस्य अरुण दास, जन संसद संरक्षक अजीत कुमार ने फीता काट कर किया. कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को शील्ड व नकद पुरस्कार दिया गया. मिरहटी गांव के पहलवान मनीष यादव प्रतियोगिता के विजेता बनें. उन्हें पांच हजार नकद के साथ शील्ड से सम्मानित किया गया. दंगल प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, यूपी के पहलवानों ने हिस्सा लिया. विजेता मे दूसरा स्थान खगड़िया के पहलवान रोशन कुमार बनें. सभी विजेताओं को शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर नरेश चंद्र, सदानंद यादव, प्रह्लाद मंडल, अजय कुमार, होरिल यादव, रविन्द्र यादव, रामजी यादव सहित दंगल प्रतियोगिता सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

आग लगने से एक घर राख

सन्हौला प्रखंड क्षेत्र स्थित सनोखर थाना क्षेत्र के चकमजा गांव में आग लगने से एक घर राख हो गया है. घर में रखे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. गांव स्थित बदरी साह अपने घर में पुआल रखा था. बंद कमरे में रखे पुआल में आग लग गयी. आग कैसे लगी इसकी पुस्टि नहीं हो पायी, देखते ही देखते घर में रखे पुआल के साथ-साथ अनाज, कपड़ा, बर्तन, सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. ग्रामीणों ने घर की दीवाल को तोड़ कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. सूचना अग्निशमन को दी गयी. मौके पर अग्निशमन और सनोखर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >