कहलगांव बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम के बाहर अनाज से भरे दर्जनों ट्रक कई दिनों से खड़े हैं. ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि विगत आठ महीने से मजदूरी नहीं मिली है. पिकअप वाहन के चालकों का दो महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे सरकारी अनाज वितरण प्रणाली ठप है. वाहन चालकों और मजदूरों को बकाया भुगतान नहीं हुआ है. 22 जनवरी से पिकअप वैन चालक और मोटिया मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल से कहलगांव में 185 पीडीएस दुकानों के 76,741 कार्डधारकों में 3,13,761 उपभोक्ता प्रभावित है. स्कूलों का मध्याह्न भोजन और आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार भी प्रभावित होंगे. डीएसडी ठेकेदार के मुताबिक छह माह से कमीशन की राशि सरकार की ओर से लंबित है, जिससे डीएसडी की आर्थिक स्थिति दयनीय है. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने बताया कि डीएसडी की हड़ताल से जन वितरण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिले के सभी दुकानदारों का 15 से 20 प्रतिशत वितरण लंबित है. यदि समय पर विक्रेताओं को अनाज नहीं मिलता है, तो जनवरी का अनाज लैप्स होने की संभावना बढ़ जायेगी. सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
Bhagalpur news एसएफसी गोदाम के बाहर खड़े हैं अनाज से लदे दर्जनों ट्रक, गोदाम में ताला
कहलगांव बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम के बाहर अनाज से भरे दर्जनों ट्रक कई दिनों से खड़े हैं.
