Bhagalpur News. पॉलीटेक्निक मैदान से रिफ्यूजी कॉलोनी के टोटो चालक का शव मिला, हत्या का आरोप

टोटो चालक का शव मिला.

बरारी थाना क्षेत्र के पोलीटेक्निक कॉलेज मैदान के पास से रिफ्यूजी कॉलोनी के टोटो चालक भोला दास उर्फ भोटका दास (45) का शव पुलिस ने बरामद किया है. डायल 112 नंबर की पुलिस ने भोला के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों की मौजूदगी में उसे को जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया. जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया. देर रात बरारी थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी थी. भोला के मुंह और आंख से खून रिस रहा था. दोनों हाथ छिले हुए थे. चेहरे के बाल और शरीर के अन्य हिस्से में धूल लगा हुआ था. परिजनों का कहना है कि भोला की जबरदस्त पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गयी है.

परिजनों ने कहा – सुशील नाम के युवक के साथ देखा गया था भोला

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दिन के 11 बजे भोला को रिफ्यूजी कॉलोनी के ही सुशील के साथ पहले रूप विहार में देखा गया फिर दोनों को बरारी स्कूल के पास टोटो से उतरते हुए देखा गया. परिजनों ने बताया कि आशंका है कि सुशील ही उसे नशा करने के लिए उद्देश्य से पॉलीटेक्निक ग्राउंड के पास ले गया होगा और उसी ने उसकी हत्या कर दी. हालांकि परिजन हत्या का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं. परिजनों को भी आशंका है कि लेन देने के विवाद में उसकी हत्या की गयी है. देर शाम शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आक्रोश भी व्यक्त किया, जिसके बाद पुलिस ने समझा बुझा कर परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. परिजनों ने बताया कि भोला अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को बेसहारा छोड़ गया है. घटना के बाद परिजन रूदन क्रंदन कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >