Bhagalpur News: रन्नुचक मकंदपुर से एक साथ उठी तीन अर्थी, मातमी सन्नाटा

थाना क्षेत्र के रन्नुचक मकंदपुर में विक्षिप्त छोटू कुमार द्वारा गोतिया के ही राजीव राय व पड़ोस के जयप्रकाश राम की हत्या करने व भीड़ द्वारा विक्षिप्त को पीट कर मार डालने से पूरे गांव में कोहराम मचा है

ट्रिपल मर्डर मामला

– तीनों मृतकों का घर एक-दूसरे से सटा हुआ, बिलख रहे परिवार के लोग- विक्षिप्त के डर से पूरे गांव के लोग कांपते थे

प्रतिनिधि, नाथनगर (भागलपुर)

थाना क्षेत्र के रन्नुचक मकंदपुर में विक्षिप्त छोटू कुमार द्वारा गोतिया के ही राजीव राय व पड़ोस के जयप्रकाश राम की हत्या करने व भीड़ द्वारा विक्षिप्त को पीट कर मार डालने से पूरे गांव में कोहराम मचा है. शनिवार को एक साथ तीन लोगों की अर्थी उठी. मृतक राजीव राय और विक्षिप्त छोटू कुमार आपस में गोतिया के चाचा-भतीजा थे. वहीं जयप्रकाश राम का भी घर बिल्कुल सटा है. एक ही मोहल्ले में तीनों के घर से अर्थी उठते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना से एक तरफ जहां लोगों में गुस्सा है, वहीं दूसरी तरफ विक्षिप्त की मौत से लोग कुछ शांति भी महसूस कर रहे हैं. वह कभी भी किसी के साथ मारपीट शुरू कर देता था. लोग उसके डर से सहमे रहते थे. विक्षिप्त के भाई कारे राय ने बताया कि शुक्रवार को सबसे पहले छोटू ने उन पर ही हमला किया था और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था. बीच-बचाव करने आये उनके आठ साल के बेटे कन्हैया राय को भी पटक दिया था. वहां से निकलकर भाई गांव की तरफ गया और तांडव मचाने लगा.

मकंदपुर में भय का हुआ अंत, जेल भी जा चुका था छोटू

ग्रामीणों ने बताया कि छोटू बच्चे, बूढ़े, जवान किसी को कुछ नहीं समझता था. किसी को भी मार कर जख्मी कर देता था. किसी से कुछ मांगने पर डर से लोगों को देना पड़ जाता था. लोगों के दरवाजे पर छोटू पहुंच जाए तो लोग दहशत में आ जाते थे. परिवार वाले भी उसका कड़ा विरोध नहीं करते थे. लोगों ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में वह जेल गया था. करीब छह माह पहले जेल से छूट कर बाहर आया था. विक्षिप्त छोटू ने शुक्रवार को लगातार चार घटनाओं को अंजाम दिया था. सबसे पहले गांव में दुकान के पास 13 वर्षीय अनुज कुमार को रोड पर पटक दिया. वहां से चला तो अपने घर पर चौकी पर बैठकर मोबाइल चला रहे छोटू नाम के युवक का सिर फोड़ दिया. ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उखे खोजने लगे. पुलिस को भी फोन किया गया. 112 की पुलिस टीम भी पहुंची पर विक्षिप्त दियारा भाग गया. रात करीब आठ बजे विक्षिप्त छोटू वापस लौटा और फिर बड़ी घटना को अंजाम दे दिया.

लोग दौड़े तो विक्षिप्त ने चलाया था पत्थर

ग्रामीणों ने बताया कि दो लोगों की हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गये और लोगों में गुस्सा उबाल मारने लगा. लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की पर विक्षिप्त ईंट-पत्थर चलाने लगा था. इसमें उसके भाई का सिर फट गया. कई अन्य लोग भी घायल हो गये. भीड़ पर वो अकेले भारी पड़ रहा था. भीड़ ने जब कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ ली, तो बेतरतीब पीटना शुरू कर दिया. तबतक पीटा जब तक वह पूरी तरह शांत न हो गया. इसी बीच नाथनगर पुलिस आ गयी और भीड़ से बचाकर उसे अस्पताल ले गयी, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

एसएसपी ने की ग्रामीणों से पूछताछ

शनिवार सुबह वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत दलबल के साथ गांव पहुंचे. एसएसपी ने मामले की जांच की. स्थानीय लोगों व परिवार वालों से पूछताछ की. ग्रामीणों ने बताया कि विक्षिप्त द्वारा मारपीट में कारे राय, कन्हैया राय, अनुज कुमार, गणेश राय, गुदेश राय और कृष्ण राज शामिल है.

-कोट-मकंदपुर गांव में विक्षिप्त सहित कुल तीन लोगों की मौत हुई है. अन्य तीन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं है. ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी घटनास्थल की जांच का निर्देश दिया गया है.

– हृदयकांत, एसएसपी, भागलपुरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >