Bhagalpur news ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध पशुपालक समेत तीन भैंस की मौत

खरीक रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास शुक्रवार की शाम भैंस को बचाने में एक वृद्ध पशुपालक की कट कर मौत हो गयी और मौके पर ही ट्रेन से कट कर तीनों भैंसों की जान चली गयी

कटिहार-बरौनी रेलखंड पर खरीक रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास शुक्रवार की शाम भैंस को बचाने में एक वृद्ध पशुपालक की कट कर मौत हो गयी और मौके पर ही ट्रेन से कट कर तीनों भैंसों की जान चली गयी. मृतक की पहचान नया टोला भवनपुरा के राजेंद्र यादव (77)के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया. किसान रोज की भांति शुक्रवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पार कर भैंस चराने बहियार जा रहा था, जिसके दौरान ट्रेन हादसा का शिकार हो गया.

डीलर से रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में पूर्व उप प्रमुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीलर से रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में शुक्रवार की देर शाम मिरजाफरी के पूर्व उप प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. डीलर दिलीप कुमार दास ने पूर्व उप प्रमुख के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें प्रतिमाह 20 हजार रुपये का रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर झूठा आवेदन देकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करने, हत्या की धमकी देने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाये थे. शुक्रवार की देर रात खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार को सूचना मिली कि वह घर पर है. थानाध्यक्ष ने केस के आइओ धर्मेन्द्र कुमार वर्मा और पीएसआई सौरभ कुमार सिंह को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा. पुलिस ने पूर्व उप प्रमुख के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने पूर्व उप प्रमुख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >