Bhagalpur news पीएम की सभा में सुलतानगंज से जायेंगे हजारों लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन 24 फरवरी को लेकर मंगलवार को नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू के आवास पर एनडीए की बैठक हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन 24 फरवरी को लेकर मंगलवार को नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू के आवास पर एनडीए की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि सचेतक सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी, विधायक प्रो ललित नारायण मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह, नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरुण चौधरी, विजय कुमार सिंह ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार सहित एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

सुलतानगंज जोर-शोर से चल रही तैयारी

बैठक में सभी अतिथियों का एनडीए कार्यकर्ताओं ने बुके व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. पीएम आगमन को लेकर आमंत्रण पत्र विमोचन के बाद आमंत्रण पत्र सभी के बीच वितरण की समीक्षा करते बताया कि कार्यकर्ता तैयारी व मेहनत में कोई कमी नहीं करें. मुख्य सचेतक सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि 24 फरवरी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन भागलपुर में हो रहा है. सभा के लिए सिर्फ एनडीए कार्यकर्ता को जनता को जागरूक करने की जरूरत है. प्रातः प्रभात फेरी निकाल कर जनता में आमंत्रण पत्र का वितरण करें. महिला कार्यकर्ताओं को उत्सव मनाते अपने हाथों में नमो मेहंदी लगा कर वातावरण बनाये. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त भागलपुर से जारी करेंगे. यह योजना किसानों के जीवन को बेहतर बनाने व उनकी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. दरभंगा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान हवाई अड्डा मैदान से सुलतानगंज में नये ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का बड़ी सौगात दे सकते हैं.सुलतानगंज में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनेगा. एनडीए सरकार हर वर्ग का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने कहा कि पार्टी के निर्देश का पालन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सफल को लेकर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता व किसान पहुंचेंगे. नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. इसके लिए तैयारी दिन रात चल रही है. मौके पर काफी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >