bhagalpur news. भीखनपुर के लोगों के संघर्ष की जीत, रेलवे को बढ़ानी पड़ी अंडरपास की चौड़ाई व ऊंचाई

भीखनपुर अंडरपास की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाई गयी.

– रेलवे से नयी ड्राइंग को मिली स्वीकृति, अब अंडरपास की ऊंचाई 4.30 मीटर व चौड़ाई 6.30 मीटर होगी- पहले ढाई व ढाई मीटर चौड़ाई व ऊंचाई तय थी, लोगों ने विरोध करते हुए बंद करवा दिया था काम

गुमटी नंबर एक पर बनने वाले अंडरपास के मामले में भीखनपुर के लोगों की आखिरकार जीत हुई. रेलवे ने अंडरपास की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया है. मालदा डिवीजन ने अंडरपास की नयी ड्राइंग को स्वीकृति प्रदान कर दी है. दो दिन पहले डिवीजन ने भागलपुर के आइओडब्लू ओपी भगत को नयी ड्राइंग भेज दी है. जिसमें अंडरपास की ऊंचाई 4.30 मीटर व चौड़ाई होगी 6.30 मीटर होगी. पिहले ड्राइंग में ऊंचाई ढाई व चौड़ाई ढाई मीटर थी. स्थानीय लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया था ऊंचाई व चौड़ाई कम होने की वजह से बड़े वाहन नहीं गुजर पाएंगे. लोगों ने पिछले साल सितंबर माह में विरोध जताते हुए काम को बंद करवा दिया था. बाकायदा भीखनपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार विरोध जारी था. प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक विरोध जताया था.

– गुरुवार से अंडरपास के आसपास के अतिक्रमित एरिया को रेलवे करेगी खाली

अंडरपास बनाने वाली कंपनी ने आइओडब्लू ओपी भगत से भेंट की. आइओडब्लू ने बताया कि अंडरपास के नयी ड्राइंग पर पर काम करने को लेकर अब तैयारी शुरू होगी. जहां निर्माण होना है, वहां उतिक्रमण है. जिसे गुरुवार से हटाया जायेगा.

– कोट

– डिवीजन के द्वारा नयी ड्राइंग को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. स्थानीय लोगों की मांग पर रेलवे ने यह कदम उठाया है.

ओपी भगत, आइओडब्लू, भागलपुर रेलवे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >