bhagalpur news. फरक्का से अभयपुर 221 किलोमीटर बिछेगी तीसरी व चाैथी रेल लाइन

फरक्का से अभयपुर तीसरी व चौथी रेल लाइन को मंजूरी.

– रेलवे बोर्ड से मिली मंजूरी, सर्वे का काम शुरू, छह माह में पूरा होगा सर्वें

ललित किशोर मिश्र

भागलपुर : फरक्का से अभयपुर तक तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाने की रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गयी है. हाल में पारित केंद्रीय बजट में इस योजना के प्रावधान का रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी गयी है. योजना के तहत 221 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछेगी. रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही सर्वे का काम शुरू हो गया है. सबकुछ ठीक रहा तो छह माह में सर्वे का काम शुरू हो जायेगा. सर्वे का काम पूरा होने के बाद स्टीमेट तैयार होगा. फिर मंजूरी आदि के बाद काम आगे बढ़ेगा.

भागलपुर-बड़हरवा तीसरी व चौथी रेल लाइन का विस्तार

इस पूर्व से प्रस्तावित भागलपुर-बड़हरवा तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाने की योजना का विस्तार माना जा रहा है. बता दें कि भागलपुर से बड़हरवा तीसरी व चौथी रेल लाइन योजना को भी रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद कुछ दिन पहले रेलवे के नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने भी हरी झंडी दिखा दी है. अब फाइल नीति आयोग को भेज दी गयी है. नीति आयोग से मंजूरी मिलने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ फाइनांस व कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस योजना पर काम शुरू हो जायेगा. 129.2 किलोमीटर पटरी बिछाने के लिए सर्वे का काम 2022 से शुरू हुआ था. यह योजना 4,509.32 करोड़ की है.

– अभी ढाई हजार करोड़ की है योजना,अभी इस रेलखंड में है डबल लाइन

फरक्का से अभयपुर तक तीसरी व चौथी रेललाइन योजना लगभग ढाई हजार करोड़ की है. यह योजना की शुरुआती लागत है. आगे इस योजना की लागत बढ़ सकती है. बडहरवा-भागलपुर योजना की पूर्व से निर्धारित राशि अलग है. जाहिर है इस रेलखंड में तीसरी व चौथी रेल लाइन हो जाने से ट्रेनों का आवागमन और सुलभ हो जायेगा और ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी. इस मार्ग में चलने वाली तेजस राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस की गति में और तेजी आयेगी.

– कोट

– फरक्का से लेकर अभयपुर तक तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाने की योजना को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल गयी है. भागलपुर -बड़हरवा तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाने वाली योजना भी इसी से जुड़ जायेगी.डॉ उदय शंकर झा, प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर, हेडक्वार्टर, कोलकाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >