Bhagalpur news महिला को हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ

गंगा घाट के आसपास घूमने वाली करीब 55 वर्षीय महिला को बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है.

सुलतानगंज अजगैवीनाथ मंदिर व गंगा घाट के आसपास घूमने वाली करीब 55 वर्षीय महिला को बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है. खगड़िया जिले के गंगा पार एक गांव से आयी नौ वर्षीया बच्ची गंगा स्नान के लिए अपने परिजनों के साथ सुलतानगंज पहुंची थी. उक्त महिला ने बच्ची को नंगे पैर देख उसे चप्पल दिलाने का लालच दिया और जमालपुर में भीख मांगने की बात कह अपने साथ ले जाने लगी. जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और महिला को बच्ची के साथ थाना लाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस दोनों के नाम-पता का सत्यापन कर रही है. प्रारंभिक जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई होगी.

अर्धनिर्मित मकान से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

सुलतानगंज स्टेशन रोड स्थित बस स्टैंड के समीप बजरंगबली स्थान के सामने एक अर्धनिर्मित मकान के बरामदे की सीढ़ी पर करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला है. राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. काफी देर तक लोग शव को देखते रहे, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. अज्ञात मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.

विद्यालय शिक्षा समिति का गठन

कहलगांव अनुमंडल के पथलखान स्थित मवि में विद्यालय शिक्षा समिति की गठन का प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई. बीआरसी से आये पर्यवेक्षक ने विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष कौशल्या देवी की अध्यक्षता में अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों से विस्तृत विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से सचिव पद पर अनीता देवी, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य नीतू मिश्रा व पूजा देवी, भूमिदाता मुक्तिनाथ यादव व अन्य सदस्यों का विधिवत चुनाव किया, ताकि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन व आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके. मौके पर प्रधानाध्यापिका श्वेता कुमारी, शिक्षक चिरंजीव कुमार, फूलचंद, शिक्षिका दीप्ति अनु, चंदा कुमारी, कंचन कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >