bhagalpur news. टल सकता है ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने का मामला

टीएमबीयू में स्नातक के सेमेस्टर कोर्स के तहत एसईसी, वीएसी एवं एईसी की ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने का मामला फिलहाल टलता नजर आ रहा है.

टीएमबीयू में स्नातक के सेमेस्टर कोर्स के तहत एसईसी, वीएसी एवं एईसी की ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने का मामला फिलहाल टलता नजर आ रहा है. पूर्व की तरह ही परीक्षा ली जायेगी. विवि से कुछ दिन पहले अधिसूचना जारी कर सेमेस्टर चार व दो से ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने का जिक्र किया था. नयी व्यवस्था लागू करने के लिए विवि प्रशासन ने डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी. कमेटी में तीन डीन व परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार थे.

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को मामले में कमेटी की बैठक हुई. कमेटी ने सुझाव दिया कि ओएमआर आधारित परीक्षा को लेकर संसाधनों की कमी है. ऐसे में नयी व्यवस्था लागू करने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो सकती है. कमेटी ने निर्णय लिया कि वर्तमान सत्र में नयी व्यवस्था को लागू नहीं किया जाये. कमेटी गुरुवार को विवि प्रशासन को रिपोर्ट सौंप सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >