bhagalpur news : उसने वादा किया था कि घर बनायेंगे और तुम्हें घर लायेंगे, ये क्या कर लिया

सोमवार को ललमटिया थानाक्षेत्र के नसरतखानी में 24 वर्षीय संदीप कुमार द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में उसकी कथित प्रेमिका से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की.

युवक की मौत के मामले पर लड़की ने कहा

–फंदे से संदीप को उतार उसकी जान वापस लाने भूतनाथ मंदिर गयी थी लड़की

प्रतिनिधि, नाथनगर

संदीप ने मुझसे वादा किया था कि पहले घर बनायेंगे फिर तुमको दुल्हन बना कर घर लायेंगे. लेकिन उसने मेरे साथ दगा किया. वह अकेले चला गया और हमें इस दुनिया में ठोकर खाने के लिए छोड़ दिया. मरने से पहले संदीप बोला था कि बाजार में बहुत मरने का दवाई मिलता है, मैं खा कर मर जाऊंगा. पर मैंने मना किया था. कहा था- मैं आ रही हूं, फिर जो करना होगा दोनों साथ-साथ करेंगे. लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. ये दर्द पुलिस के पास बयान करते हुए संदीप कि तथाकथित पत्नी सह प्रेमिका रो पड़ी.

दरअसल सोमवार को ललमटिया थानाक्षेत्र के नसरतखानी में 24 वर्षीय संदीप कुमार द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में उसकी कथित प्रेमिका से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. पुलिस की माने तो लडकी ने पुलिस को बताया कि संदीप ने वर्ष 2022 में बांका के एक मंदिर में शादी की थी. इसके बाद 2023 में कोर्ट मैरेज किया था. दोनों के बीच कुछ बात को लेकर अनबन चल रही थी. बीते रविवार की रात को संदीप की प्रेमिका ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन ऑफ था. सोमवार की सुबह फिर दोबारा फोन किया. दोनों की बीच एक घंटे से अधिक बात हुई. पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि वह तारापुर से गाड़ी पकड़ कर भागलपुर पहुंची. यहां पहुंचने के बाद सराय पर पहुंची. वहां से कई बार संदीप के फोन पर फोन किया. लेकिन उसने रिसीव नहीं किया. इसके बाद वह सीधे उसके घर नसरतखानी पहुंची. अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजे में धक्का देकर खोला.

लडकी ने पुलिस को बताया कि दरवाजा जैसे खुला तो देखें कि फंदे से संदीप लटक था. जीभ बाहर आ गयी थी. पहले दांत से रस्सी काटने का प्रयास किया. फिर उसके किचन से चाकू लेकर फंदे को काटा. उसके शरीर पर भगवान की तस्वीर रख कर प्रार्थना करने लगी. लेकिन वह नहीं उठा तो वहां से भागकर भूतनाथ मंदिर पहुंची. मंदिर में उसकी जान की सलामती के लिए दिया जलाये. इसके बाद विश्वविद्यालय थाना पहुंची और वहां की पुलिस को सारी घटना बतायी. वहां की पुलिस उसे लेकर ललमटिया थाना पहुंची. लड़की पुलिस से कह रही थी कि हमें भी नहीं जीना है. हमको भी फांसी दे दें. ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रथमदृष्टया लड़के के खुद से फंदे से लटक कर जान देने की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >