शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त और सुचारु बनाये रखने के लिए निगम प्रशासन ने ठोस योजना तैयार की है. इसके तहत दो हजार लीटर क्षमता वाले वाटर टैंकर सहित कुल 82 प्रकार के आवश्यक उपकरणों की खरीद की जायेगी. इस योजना पर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है. डीलर और फर्म के चयन की प्रक्रिया शुरू गर्मी में जलापूर्ति व्यवस्था कमजोर न पड़े, इसके लिए निगम ने ऑथराइज्ड डीलर, मैन्युफैक्चरर्स और फर्म को बहाल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. चयनित एजेंसी को तय समय-सीमा के अंदर सभी उपकरणों की आपूर्ति करनी होगी. इसके लिए निगम की ओर से शॉर्ट टर्म टेंडर आमंत्रित किया गया है. पांच फरवरी को प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जायेगी. इसके बाद 10 फरवरी को टेंडर खोला जायेगा और योग्य एजेंसी का चयन किया जायेगा. चयनित एजेंसी को 15 दिनों के अंदर सभी उपकरणों की आपूर्ति करना अनिवार्य होगा. इन प्रमुख उपकरणों की होगी खरीद आपूर्ति किए जाने वाले उपकरणों में सबमर्सिबल मोटर पंप, स्टार्टर पैनल, सबमर्सिबल मोटर पंप सेट, डिवाटरिंग सबमर्सिबल पंप, रोड कटर मशीन, रोड ब्रेकर मशीन, बॉल बियरिंग, सिलिकॉन रबर शीट, मोबिल, पाइप, सॉकेट समेत अन्य सामग्री शामिल है. बड़े उपकरणों पर एक वर्ष की गारंटी अवधि तय की गयी है. जलापूर्ति व्यवस्था सुधरने का दावा इन उपकरणों की खरीद से जलापूर्ति सिस्टम को चालू अवस्था में बनाये रखने में काफी मदद मिलेगी. साथ ही शहरवासियों को समय पर और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. कोट जलापूर्ति सिस्टम को चालू बनाये रखने के लिए उपकरणों की आवश्यकता है. इसके लिए निविदा जारी कर एजेंसी व फर्म को चयनित की जायेगी, ताकि वह उपकरणों की आपूर्ति की जा सके. बशिष्ठ नारायण चाैधरी, जलकल शाखा प्रभारी नगर निगम, भागलपुर
bhagalpur news. दो हजार लीटर का वाटर टैंकर सहित 82 तरह के जलापूर्ति से जुड़े उपकरणों की खरीद करेगा निगम
शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त और सुचारु बनाये रखने के लिए निगम प्रशासन ने ठोस योजना तैयार की है
