bhagalpur news. तकनीक का केंद्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से होगा गुलजार

ट्रिपल आइटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम.

ट्रिपल आईटी का वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव एनयुग्मा-2026 शुरू ट्रिपल आईटी भागलपुर में मंगलवार को अपने प्रमुख वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव एनयुग्मा-2026 का उद्घाटन किया गया. यह तीन दिवसीय महोत्सव 22 फरवरी तक चलेगा, जिसमें तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम देखने को मिलेगा. उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ, जिसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि ट्रिपल आईटी भागलपुर केवल अकादमिक उत्कृष्टता का केंद्र नहीं है, बल्कि नवाचार, सृजनात्मकता और संस्कृति के संगम का मंच भी है. उन्होंने कहा कि तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव छात्रों को तकनीकी क्षमता, कलात्मक प्रतिभा, नेतृत्व और टीम भावना प्रदर्शित करने का अवसर देता है. विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल अग्रवाल, अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर, भागलपुर ने कहा कि देश का भविष्य ऐसे युवा इंजीनियरों और तकनीशियनों पर निर्भर करता है, जो वास्तविक समस्याओं के समाधान निकालेंगे. सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी बढ़ाती हैं. डॉ. मधुसूदन सिंह, निदेशक, ट्रिपल आईटी भागलपुर ने महोत्सव की महत्ता बताते हुए कहा कि यह छात्रों को अपनी तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है और उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायक है. डॉ. धीरज सिन्हा, एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण ने बताया कि प्रतियोगिताओं में बॉट बैटलग्राउंड्स, इनोव-ए-आई-थॉन, कोडस्टॉर्म, रोबो रिले, मेक-ए-डिजाइन और बिट बाय बिट शामिल हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टैंड-अप कॉमेडी, कविता, नृत्य, संगीत, स्ट्रीट प्ले और फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. 21 फरवरी को बैंड नाइट और डीजे मर्लिन का लाइव परफॉर्मेंस और 22 फरवरी को स्टार नाइट में अनन्या चक्रवर्ती और अभिनंदन सरकार का संगीत कार्यक्रम और डीजे मास्क का प्रदर्शन महोत्सव की मुख्य आकर्षण होंगी. डॉ. गौरव कुमार, रजिस्ट्रार ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सृजनात्मकता, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उद्घाटन समारोह का धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. चेतन बर्दे, समन्वयक एनयुग्मा ने प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >