भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के ध्वस्त होने पर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. पथ निर्माण विभाग के अधिसूचना के अनुसार सेतु के रख-रखाव और अनुश्रवण में लापरवाही पाने पर राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रोशन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. सरकारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि 4 मई 2026 को करीब 1:15 बजे सेतु के गिरने की घटना की समीक्षा में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी. प्रारंभिक जांच में कार्यपालक अभियंता के स्तर पर उदासीनता व लापरवाही सामने आयी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य अभियंता (मुख्यालय), पथ निर्माण विभाग पटना निर्धारित किया गया है. उन्हें बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देने का प्रावधान किया गया है. सरकार ने संकेत दिया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई संभव है. इस घटना के बाद विभाग ने सभी प्रमुख पुलों के रख-रखाव और निगरानी व्यवस्था को और कड़ा करने के निर्देश दिया है. विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रीय आवागमन पर असर पड़ा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था बहाल करने का प्रयास जारी है.
Bhagalpur news विक्रमशिला सेतु हादसे पर सख्त कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता निलंबित
भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के ध्वस्त होने पर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है.

Bhagalpur news विक्रमशिला सेतु हादसे पर सख्त कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता निलंबित