Bhagalpur news साईं बाबा मंदिर की स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिता

पीरपैंती चौखंडी स्थित साईं बाबा मंदिर के आठवीं स्थापना दिवस पर रविवार को मंदिर परिसर में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी

पीरपैंती चौखंडी स्थित साईं बाबा मंदिर के आठवीं स्थापना दिवस पर रविवार को मंदिर परिसर में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि जन सुराज के जिलाध्यक्ष अरविंद साह और प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू साह ने भाग लिया. खेल प्रतियोगिता के दौरान मवि चौखंडी, मवि मानिकपुर, साई क्लब चौखंडी ग्रामीण व मां शारदा क्लब मानिकपुर के ग्रामीणों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में मवि मानिकपुर की बालिका टीम ने जीत दर्ज की. बालक वर्ग से मवि चौखंडी की टीम विजय हुई. सुई धागा खेल में मौसम कुमारी प्रथम, सावित्री कुमारी द्वितीय व तृतीय स्थान पर ललिता कुमारी ने जगह बनायी. खेल के आयोजनकर्ता कन्हैया सिंह, सूरज सिंह, पप्पू मंडल व अन्य लोगों ने बताया कि खेल प्रतियोगिता कराने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है. कार्यक्रम में बरमेश्वर राय, अमित कटारूका, मुन्ना सिंह, कुलदीप खेतान, गजेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, अरुण राय एवं अन्य शामिल हुए.

पीरपैंती में पत्नी घर से जेवर लेकर फरार, केस दर्जपीरपैंती. नगर पंचायत के शेरमारी निवासी घनश्याम कुमार ने अज्ञात पर केस दर्ज कराया है.उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 फरवरी की रात हमलोग घर में सोये थे, उसकी पत्नी बिना किसी को बताये जेवर लेकर घर से फरार हो गयी है. परिजन और रिश्तेदारों के घर पता लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सूचना नहीं है.

अम्मापाली स्टेशन पर यात्री के सुविधा के लिए बनेगा पैदल पुल

मालदा डिविजन के अम्मापाली रेलवे होल्ट पर रेल विभाग ने पैदल पुल बनाने का फैसला किया है. अम्मापली रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल नहीं होने से यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. पुल बनाने को लेकर सांसद प्रतिनिधि सह स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि झूंपा सिंह ने सांसद अजय कुमार मंडल के लेटर पैड पर जानकारी रेल विभाग को दी थी,इसके साथ ही झुंपा सिंह ने ग्रामीण की मांगो को भी रेल विभाग के समक्ष रखा था. मालदा डिविजन संज्ञान में लेते हुए अब पैदल सबवे बनाने की योजना बनायी है. स्टेशन के निकटतम आरयूबी संख्या 77 के समीप इसका निर्माण होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >