स्कूलों में लगेगा सोलर पावर प्लांट, एचएम से मांगी रिपोर्ट

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत ग्रिड कनेक्टेड रुफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाया जायेगा

सुलतानगंज जल जीवन हरियाली अभियान के तहत ग्रिड कनेक्टेड रुफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाया जायेगा. डीपीओ प्राथमिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान में सुलतानगंज के बीइओ को पत्र भेजकर चिह्नित विद्यालय की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. बीपीएम पुष्कर कुमार ने बताया कि सोलर पावर प्लांट के अधिष्ठापन को लेकर विद्यालय का विद्युत उपभोक्ता संख्या व विद्युत भार सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना आवश्यक है. निर्धारित प्रपत्र में हार्ड व सॉफ्ट कॉपी में कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. विद्यालय का नाम, यू डाइस कोड, छत की सतह का क्षेत्रफल, विद्युत उपभोक्ता संख्या, विद्युत भार, प्रधानाध्यापक का नाम व मोबाइल नंबर मांगा गया है. उन्होंने कहा कि वांछित प्रतिवेदन अब तक अप्राप्त है. विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने को एचएम को निर्देशित किया गया है. सिविल वर्क पेंटिग, रिपेयरिंग व अन्य कंस्ट्रक्शन कार्य जिस विद्यालय में प्रोग्रेस है. तस्वीर मांगी गगी है. प्रधानाध्यापक से अनुरोध है कि स्कूल में ब्लैक बोर्ड कालीकरण पर विशेष रुप से फोकस करेंगे. आपार आइडी निर्माण में शिथिलता को लेकर स्कूल के एचएम को निर्देश दिया गया कि जिन छात्रों का आपार नहीं बना है, जल्द से जल्द बनाये. आइसीटी इंस्ट्रक्टर को निर्देशित करते हुए आपार में तेजी लाने को कहा गया. मारपीट कर जमीन खाली कराने का आरोप

सुलतानगंज महेशी पंचायत के वार्ड एक में महादलित परिवार के एक पर्चा धारी जमीन मालिक की जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है. पर्चा धारी जमीन मालिक बुच्ची रविदास ने आरोप लगाया कि जमीन अगुवानी पुल में चले जाने पर पांच साल पूर्व जमीन का पर्चा दिया गया था. गांव के कुछ दबंग लोगों ने हमारी जमीन पर से झोपड़ी को उखाड़ फेंक, घर में रखे सभी सामान फेंक दिया है. परिवार से मारपीट की. न्याय की गुहार पीड़ित ने लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >