Shravani Mela 2025: 11 जुलाई से निकलने लगेगा कांवरियों का जत्था, 10 जोन में होगी टाइट मॉनिटरिंग, जानिए पूरी व्यवस्था

Shravani Mela 2025: बिहार में श्रावणी मेले की शुरूआत होने में बस कुछ दिन ही रह गए हैं. 11 जुलाई से कांवरियों का जत्था निकलने लगेगा, जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पूरे 10 जोन में मॉनिटरिंग होगी. तैयारियों को लेकर पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने खास जानकारियां दी.

Shravani Mela 2025: बिहार में श्रावणी मेले का इंताजर अब खत्म होने वाला है. 11 जुलाई से कांवरियों का जत्था निकलना शुरू हो जाएगा. जिसको लेकर तैयारियों को अब तेजी से निपटाया जा रहा और अंतिम रूप दिया जा रहा है. बता दें कि, यह महीना बेहद ही पावन माना जाता है. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाखों कावरियों की भीड़ हर रोज उमड़ती है. ये कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर करीब 110 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हैं. जिसके बाद वे देवघर पहुंचते हैं. ऐसे में कांवरियों को कोई परेशानी रास्ते में ना झेलनी पड़ी, उसे लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई है.

कांवरियों पथ को किया गया तैयार

दरअसल, कांवरिया पथ को सजाया और संवारा गया है. भागलपुर के सुल्तानगंज में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते हैं. कुछ ही दिनों में कांवर यात्रा की शुरुआत हो जाएगी. इधर, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की ओर से कांवर यात्रा के लिए विभाग द्वारा कराए जा रहे तमाम कार्यों की समीक्षा की. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर सभी व्यवस्थाएं की जा रही है. वहीं, मंत्री नितिन नवीन के मुताबिक, इसको ध्यान में रखकर पथ निर्माण विभाग बड़ा गिफ्ट देने वाला है. दरअसल, भागलपुर से मुंगेर के बीच गंगा नदी किनारे पटना के मरीन ड्राइव की तरह ही फोर लेन गंगा पथ बनाया जाएगा. इसके लिए मंजूरी भी ले ली गई है.

10 जोन में बंटा कांवरिया पथ

खबर की माने तो, 82 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ का शुभारंभ मंत्री नितिन नवीन ने किया. श्रावणी मेले में को लेकर 110 किलोमीटर लंबे पथ में 82 किलोमीटर का हिस्सा बिहार में पड़ता है तो वहीं बाकी का मार्ग झारखंड में पड़ता है. खास बात यह है कि, कांवरिया पथ को 10 जोन में बांटा गया है. सभी जोन के मॉनिटरिंग का प्रभार अलग-अलग सौंपा गया है. यानि कि, श्रद्धालुओं को कई परेशानी ना हो, उसकी उचित व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही मंत्री नितिन नवीन की ओर से ही व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Also Read: Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून पड़ रहा कमजोर! 24 घंटे में उम्मीद से कम हुई बारिश, उमस वाली गर्मी ने किया परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >