भागलपुर. शिव शक्ति दरबार में भक्ति की गूंज, सरकारी पूजा के बाद उमड़े श्रद्धालु

आदमपुर चौक स्थित आकाशवाणी के समीप बने आधुनिक एवं आकर्षक शिव शक्ति दरबार में शनिवार सुबह 5.30 बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई. महंत अरुण बाबा के संचालन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. आदमपुर चौक स्थित आकाशवाणी के समीप बने आधुनिक एवं आकर्षक शिव शक्ति दरबार में शनिवार सुबह 5.30 बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई. महंत अरुण बाबा के संचालन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. सरकारी पूजा के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. इसके बाद भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.भागलपुर का यह श्रीयंत्र युक्त इकलौता मंदिर माना जाता है. सीमित स्थान में निर्मित होने के बावजूद मंदिर की बनावट और सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. शिव मंदिर के ऊपरी तल पर मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी स्थित है. मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फूल, बेलपत्र और पूजन सामग्री की व्यवस्था रही. वहीं श्रद्धालुओं की सेवा और मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए शिवसेवक पूरे समय सक्रिय रहे. मंदिर में दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >