Bhagalpur news नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का शिड्यूल जारी

नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का शिड्यूल जारी किया गया है.

नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का शिड्यूल जारी किया गया है. नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद व सचिव राजेश कुमार राजू ने बताया कि लीग में छह टीम भाग ले रही हैं. पुल ए में आईसीसी बिहपुर नवगछिया जूनियर व जयहिंद लत्तीपुर टीम होगी, जबकि पुल बी में सनलाइट नारायणपुर, नवगछिया सीनियर व एमसीसी, बिहपुर की टीमें होगी. पुल ए का उद्घाटन मैच सर्वोदय मैदान बिहपुर में 27 जनवरी को होने जा रहा है. पहला मैच आईसीसी बिहपुर व नवगछिया जूनियर के बीच होगा. 28 जनवरी को आईसीसी बिहपुर एवं जय हिंद लत्तीपुर से मैच होगा, जबकि 29 जनवरी को नवगछिया जूनियर व जय हिंद लत्तीपुर के बीच मैच होगा. पुल बी का मैच नारायणपुर में 31 जनवरी को नवगछिया सीनियर व एमसीसी बिहपुर के बीच होगा. एक फरवरी को एमसीसी बिहपुर व सनलाइट नारायणपुर के बीच मैच होगा. दो फरवरी को सनलाइट नारायणपुर व नवगछिया सीनियर के बीच मैच होगा. सेमीफाइनल व फाइनल मैच का शेड्यूल बाद में घोषित किया जायेगा. प्रतियोगिता में नवगछिया पुलिस जिला के खिलाड़ी ही खेल रहे हैं. मैच क्रिकेट रेड बॉल से होंगे.

आपसी मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल

नवगछिया इस्माइलपुर थाना क्षेत्र छोटी परबत्ता गांव में आपसी मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान छोटी परवत्ता के बैजनाथ मंडल के पुत्र कृष्ण देव कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार घरेलू समस्या को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. मारपीट में कृष्ण देव कुमार को गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >