डॉ निर्जर वृंद के निर्देशन में बन रही है बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज
भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट
नवगछिया के युवा अभिनेता राहुल कुमार जल्द ही बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज द मायागंज में पंडित की महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे. अपनी अभिनय प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर राहुल कुमार ने स्थानीय स्तर से लेकर डिजिटल मनोरंजन जगत तक अपनी अलग पहचान बनायी है. इस महत्वाकांक्षी वेब सीरीज के माध्यम से दर्शकों के सामने एक नये व प्रभावशाली किरदार में दिखाई देंगे. वेब सीरीज में राहुल कुमार द्वारा निभाया जा रहा पंडित का किरदार कहानी का एक अहम हिस्सा है. यह पात्र केवल धार्मिक आस्था का प्रतिनिधित्व नहीं करता, बल्कि कहानी में मौजूद रहस्य, मानवीय संवेदनाओं और कई अनसुलझे पहलुओं से भी गहराई से जुड़ा है. दर्शकों को इस किरदार के माध्यम से कहानी के कई महत्वपूर्ण मोड़ों का अनुभव होगा.वेब सीरीज रहस्य, रोमांच, भावनाओं का प्रस्तुति –
द मायागंज का निर्देशन जाने-माने लेखक एवं निर्देशक डॉ निर्जर वृंद कर रहे हैं. उनके निर्देशन में तैयार हो रही वेब सीरीज रहस्य, रोमांच, भावनाओं और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी. सीरीज की कहानी और पात्रों को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है.अभिनय जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक –
अभिनेता राहुल कुमार ने बताया कि पंडित का किरदार उनके अभिनय जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है. उन्होंने इस भूमिका को जीवंत बनाने के लिए विशेष तैयारी की है और उन्हें विश्वास है कि दर्शक उनके इस नये रूप को पसंद करेंगे.नवगछिया जैसे छोटे शहर से निकलकर OTT प्लेटफॉर्म तक पहुंचना राहुल कुमार की मेहनत और लगन का परिणाम है. उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बन रही है. स्थानीय लोगों ने राहुल कुमार की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
जल्द ही एक प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म पर जल्द होगी रिलीज –बताया जा रहा कि द मायागंज ” जल्द ही एक प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जायेगी. सीरीज में कई प्रतिभाशाली कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आयेंगे. वहीं राहुल कुमार का पंडित वाला किरदार दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है.
