Bhagalpur news पीएम आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने में अवैध वसूली का विरोध

प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने को लेकर दलालों के मध्यम से लाभुकों से अवैध वसूली हो रही है.

प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने को लेकर दलालों के मध्यम से लाभुकों से अवैध वसूली हो रही है. मुखिया के दलाल ने आवास सहायक की मिलीभगत से क्षेत्र के बेलगड़िया गांव में अवैध वसूली कर सूची में नाम जोड़ रहा है, जब वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो अकबर ने इसका विरोध किया, तो मुखिया प्रतिनिधि मो मुस्ताक और उसके दलाल उलझ गये. मामला जान मारने की धमकी तक पहुंच गया. मामला सन्हौला थाना पहुंचा, जहां वार्ड पांच के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो अकबर ने लिखित शिकायत की है. मुखिया पुत्र मो मुस्ताक ओर बेलगड़िया गांव के मो शौकत की ओर से आवास सहायक के साथ मिल कर अवैध वसूली करने का विरोध करने, मारपीट करने व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. गांव की लाभुक बीबी आयशा ने बताया कि पीएम सूची में नाम जोड़ने में मुखिया का दलाल शौकत और मुखिया पुत्र मो मुस्ताक ने एक हजार रुपये की मांग की. नहीं देने पर कहा कि तुम्हारा पीएम सूची मे नाम नहीं जुड़ेगा. सूचना वार्ड सदस्य को दी, वह लोग वार्ड सदस्य प्रतिनिधि से मारपीट की, सोशल मीडिया पर मुखिया प्रतिनिधि मो मुस्ताक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वार्ड सदस्य पूछ रहा है कि कब हमें जान मार देंगे. मुखिया प्रतिनिधि बोल रहा है कि समय आयेगा, तो बतायेंगे. प्रभात खबर इस वीडियो की पुस्टि नहींं करता है. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि हम अभी अस्वस्थ हैं.कोई बयान नहीं दे सकते हैं. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई लिखित जानकारी नहीं है.

दो दिवसीय सेवा शिविर का समापन

माघी पूर्णिमा पर हर वर्ष की भांति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कहलगांव इकाई की ओर दो दिवसीय सेवा शिविर का समापन बुधवार को हुआ. शिविर में पूर्णिमा पर आये श्रद्धालुओं के रहने के लिए टेंट तथा लाइट की व्यवस्था गांगुली पार्क में की गयी. विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिक कुमार ने कहा शरद पूर्णिमा की तरह माघ मास की पूर्णिमा का चंद्रमा भी अमृत वर्षा करता है. नदी, सरोवर के जल को अमृत तुल्य कर देता है, इसलिए आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु कहलगांव में गंगा स्नान करने आते हैं. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सेवा के लिए तत्पर रहते हैं. सैकड़ों श्रद्धालु कहलगांव कीउत्तर वाहिनी गंगा तट में स्नान को पहुंचते हैं. सेवा शिविर में मनोज कुमार चौधरी, पीतांबर सिंह, कपेश, निर्मल, आलोक, प्रियांशु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >