bhagalpur news. डॉ विनीत चौहान, डॉ संजय झाला, महेंद्र अजनबी व शशि श्रेया की प्रस्तुति सजेगी महफिल

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारी जोर से जारी.

-होली की पूर्व संध्या पर मारवाड़ी पाठशाला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से एक मार्च को होली की पूर्व संध्या पर मित्र वसंत गोष्ठी सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा. तैयारी जोरों पर है. इस बार अलवर से वीर रस के कवि डॉ विनीत चौहान, जयपुर से हास्य-व्यंग्य के कवि डॉ संजय झाला, दिल्ली से महेंद्र अजनबी, शाजापुर से दिनेश देशी घी, फरीदाबाद से यशदीप कौशिक यश, उज्जैन से महेंद्र मधुर व लखनऊ से शृंगार रस की कवयित्री शशि श्रेया अपनी-अपनी रचनाओं से महफिल में सितारा जड़ेंगे.

मारवाड़ी पाठशाला के प्रांगण में होली के मौके पर कवि सम्मेलन की शुरुआत 1960 में मशहूर गीतकार गोपाल सिंह नेपाली एवं कविवर रमेश चन्द्र मिश्र “अंगार” ने की थी. फिर यहां के अन्य साहित्य प्रेमी जैसे बजरंग सराफ, बेनी सिंघानिया, छेदी केडिया, जगदीश कसेरा, महाबीर सराफ, हरीश चन्द्र मिश्र, तेजनारायण मावंडिया आदि ने इस आयोजन को संबल प्रदान किया.

आयोजन के स्वागताध्यक्ष जगदीश चन्द्र मिश्र पप्पू ने बताया कि भागलपुर में इस ऐतिहासिक कवि सम्मेलन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, बनफुल, काका हाथरसी, बालकवि बैरागी, रामरीख मनहर, शैल चतुर्वेदी, हुल्लड़ मुरादवादी, प्रभा ठाकुर, हरिओम पवार, सुरेंद्र शर्मा, कुमार विश्वास जैसी विभूतियां शिरकत कर चुके हैं. इस बार भी रविवार एक मार्च को देश ख्यातिप्राप्त कविवर अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरी रात्रि श्रोताओं को लोटपोट करेंगे. कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार बजाज ने बताया कि आयोजन को लेकर मारवाड़ी पाठशाला परिसर में पंडाल निर्माण शुरू हो गया है. यहां महिलाओं व पुरुषों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था होगी. प्रवेश पत्र वितरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा, इसकी सूचना दी जायेगी, प्रवेश पत्र निःशुल्क है. कार्यक्रम की तैयारी में अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, स्वागत मंत्री अरुण बाजोरिया, रचित बजाज, रवि सराफ़, आलोक बजाज मोंटी, संजय सिंघानिया, पार्षद अश्विनी मोंटी जोशी, अभिषेक बुबना, रितेश धर्मानी, आयुष केजरीवाल, रवि केडिया, संजय शर्मा, संदीप सराफ, संदीप बँका, पवन मेहता, शंभु रमुका, मनोज संथालिया, अंजुल सिंघानिया, शैलेश मिश्र, अर्पित जालान, प्रहलाद चिरानिया आदि लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >