बिहार में पीएम व सीएम की विकास वाली साेच से घबरा गया है विपक्ष

प्रदेश के भाजपा व जदयू ने अध्यक्ष ने की संयुक्त प्रेस वार्ता.

– भाजपा-जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने की संयुक्त प्रेस वार्ता वरीय संवाददाता, भागलपुर

24 फरवरी को होने वाले पीएम किसान सभा, किसानों के लिए समर्पित है. देश के किसान की खेती कैसे बढ़े और उनके आय में इजाफा हो. यह केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल रहा है. शनिवार को पीएम किसान सभा की तैयारी का जायजा लेने के बाद परिसदन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में यह बाते कहीं. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के 82 लाख व देश के लगभग नौ करोड़ किसानों को हवाई अड्डा मैदान से किसान समृद्धि की 19 वीं किस्त जारी करेंगे जो सीधे किसानों के खाते में जायेगा. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्य से विपक्ष घबरा गया है. सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं, यह मीडिया की उपज है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार नरेंद्र मोदी किसान सभा में तीन लाख किसानों को मंच से संबोधित करेंगे, एक साथ देश के सभी किसान उनके भाषण को सुनेंगे. उन्होंने कहा कि मंच पर एक पीएम व सीएम रहेंगे. किसानों के बीच से होकर पीएम मंच तक जायेंगे. वे मंच से किसानों के साथ संवाद भी करेंगे. उन्होंने कहा कि रविवार की शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भागलपुर आयेंगे और किसान सभा की समीक्षा करेंगे. इसके पहले वो दरभंगा के मशरूम अनुसंधान केंद्र जायेंगे.

– प्रेस वार्ता की मुख्य बातें

– किसान सभा से प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे

– आरा के भाजपा सांसद आरके सिंह के द्वारा की गयी बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उनसे बात की जायेगी.

– जनप्रतिनिधियों की बात पर विभाग के अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत

– भागलपुर सहित जिले की सभी विधानसभा सीट पर परचम लहरायेगा एनडीए- नीतीश कुमार हमेशा राजनीति में वंशवाद के खिलाफ, जिनके 18 साल भी नहीं हुए वो चांदी का चम्मच लेकर परिवारवाद के सहारे राजनीति में किया प्रवेश

– अब लगता है तेजस्वी यादव मेडिकल के भी एक्सपर्ट हो गये हैं, लगता है वो डिग्री ले लिये हैं.

– खगड़िया सांसद व परबत्ता विधायक के बीच बयानबाजी पर बोले भाजपा व जदयू प्रदेश अध्यक्ष बोले ये दोनों का व्यक्तिगत मामला

– कांग्रेस के विजय झा गांधी भाजपा में हुए शामिल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >