PM Modi के भागलपुर दौरे से पहले मंगल पांडेय ने पदाधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, जानें कार्यक्रम की डिटेल

PM Modi Bhagalpur visit: पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां हो रही तैयारियों की पूरी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया.

PM Modi Bhagalpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आयेंगे. कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा सोमवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में राज्य के स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय व श्रम संसाधन सह प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने की. मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां से बिहार के 82 लाख समेत देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त की राशि जारी करेंगे. देशवासियों की नजर भागलपुर पर रहेगी. यह भागलपुर व बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है. यह सरकारी कार्यक्रम है. लिहाजा सभी पदाधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करना होगा. कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे. इससे पहले दोनों मंत्रियों ने हवाई अड्डा स्थित कार्यक्रम स्थल पर जारी तैयारियों का मुआयना किया.

पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है

जिलाधिकारी बोले- तेजी से काम जारी

बैठक में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि मंच व एयर स्ट्रीप का निर्माण, शौचालय का निर्माण, वाहन पार्किंग स्थल व पंडाल (हैंगर) का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर व कई एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी. मंच का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. लगभग 100 शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें 40 महिलाओं के लिए व 60 पुरुषों के लिए रहेगा. आठ स्थानों पर टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जायेगी. प्रत्येक टैंकर से आठ-आठ नल जुड़े रहेंगे. हैंगर के उत्तर व दक्षिण में 150-150 फीट की दूरी पर व्यू कटर लगाया जायेगा. इस 150 फीट के बीच लोग रह सकेंगे.

भागलपुर हवाई अड्डा

कार्यक्रम के प्रवेश द्वार

मीडिया व वीवीआइपी के लिए पश्चिम की ओर से (केंद्रीय कारा के समीप) से प्रवेश द्वार रहेगा
आम लोगों के लिए पूर्व में कई प्रवेश द्वार बनाये जा रहे हैं.
फ्रिस्किंग के लिए भी पर्याप्त संख्या में डीएफएमडी लगाये जायेंगे.

सभी वाहन पार्किंग कार्यक्रम स्थल से एक किमी दूरी पर

वाहनों की पार्किंग के लिए 27 स्थलों का चयन किया गया है. यहां 3500 बड़ी बसें व 7500 छोटी चारपहिया गाड़ियां लग सकती हैं. सभी वाहन पार्किग स्थल कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है. वीवीआइपी के लिए पार्किंग स्थल हवाई अड्डा परिसर में ही बनाया गया है. मुख्यमंत्री व राज्यपाल के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाये गये हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पंडाल की अगली कतार में वीवीआइपी व मीडियाकर्मी

पंडाल की सबसे अगली कतार में वीवीआइपी और मीडियाकर्मी रहेंगे. शेष में महिला, किसान व आमलोग रहेंगे. महिलाओं के बैठने के लिए अलग व्यवस्था रहेगी. मीडिया, विशेष अतिथियों के लिए, मंच पर बैठने वाले अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए, पदाधिकारी व कर्मियों के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र निर्गत किये जायेंगे. बैठक में कृषि विभाग के निदेशक नितिन नवीन, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता गरिमा लोहिया सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर में धारा 144 लागू! पीएम मोदी की किसान सभा तक इस एरिया में एंट्री पर रोक…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >