भागलपुर से देश के 9.8 करोड़ किसानों को पीएम मोदी देंगे गुड न्यूज, शुरू करेंगे बिहार चुनाव का अभियान

PM Kisan Yojana 19th Installment: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम मोदी बिहार के भागलपुर से 24 फरवरी को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 19वीं किस्त रिलीज करेंगे.

PM Kisan Yojana 19th Installment: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के भागलपुर जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपए की राशि भेजेंगे. पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. ऐसे किसान जो लघु और सीमांत है विशेषकर उनकी खाद-बीज की जो आवश्यकता होती थी, उसे पूरा करके उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

बढ़ी है किसानों की संख्या

शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे. पिछली बार 9 करोड़ 60 लाख किसानों को इसका लाभ मिला था. इस बार किसानों की संख्या बढ़ी है.

अब तक कितनी राशि भेजी गई मंत्री ने बताया

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब तक लगभग 3 लाख 86 हजार करोड़ रुपये की राशि इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में डाली जा चुकी है. 19वीं किश्त डलते ही यह राशि बढ़कर 3 लाख 68 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी. यह दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी की योजना है, जिसने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. मुझे प्रसन्नता के पीएम मोदी 24 फरवरी को फिर किसानों के खाते में पैसा डालने वाले हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

23 फरवरी को दरभंगा में किसानों से चर्चा करेंगे शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. कांग्रेस ने दशकों तक सरकार चलाई लेकिन किसानों के खाते में सीधे सहायता देने का काम कभी नहीं किया. हम बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित कर रहे हैं. इसके लिए मैं 23 फरवरी को दरभंगा में मखाना किसानों से चर्चा करूंगा. मखाना उत्पादक किसानों को हम अधिक सुविधाएं प्रदान कर सकें, इसको लेकर भी हम विचार-विमर्श करेंगे.

मिशन बिहार का करेंगे आगाज

बिहार के नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा कि पीएम 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं, इसी दिन बिहार 2025 मिशन का आगाज होगा. उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार का सफाया हुआ और दिल्ली के लोगों ने आपदा को बदलकर अवसर लाया है, उसी तरह आपको बिहार में भी देखने को मिलेगा. पीएम मोदी का भागलपुर का दौरा ऐतिहासिक होने वाला है. इस दिन पीएम बिहार को 20 हजार करोड़ की सौगात दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bhagalpur News: पीएम कार्यक्रम को लेकर होटलों व लॉज की जांच, विशेष वाहन जांच अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >