Bhagalpur News. होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट.

होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट जारी किया है. सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, रेफरल अस्पतालों और सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को 24 घंटे काम करने के लिए अलर्ट किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खतरनाक केमिकल युक्त रंगों से होली न खेलें और बच्चों को इन रंगों से दूर रखें. सुरक्षित और पर्यावरण फ्रेंडली होली खेलने के लिए सिविल सर्जन ने नैचुरल और हर्बल रंगों का उपयोग करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इस बार डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें तैनात रहेंगी. एंबुलेंस सेवा को भी दुरुस्त करके रखा गया है. सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू ने बताया कि इमरजेंसी में सभी चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगायी गयी है. सिविल सर्जन के आदेश में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी तत्पर रहेंगे. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज के इमरजेंसी में विशेष व्यवस्था की गयी है. अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर मरीजों के लिए विशेष सुविधा मिलेगी. होली को लेकर अस्पताल की व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है. चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगायी गयी है. ऑन कॉल भी चिकित्सक इलाज के लिए पहुंचेंगे. मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >