Bhagalpur News. टीएमबीयू पेंशनधारियों की होली रहेगी फीकी, जतायी नाराजगी

टीएमबीयू में पेंशनर्स की फीकी रहेगी होली.

— टीएमबीयू छोड़ कर सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों के पेंशनधारियों की पेंशन जारी टीएमबीयू के पेंशनधारियों की इस बार होली फीकी रहेगी. इसे लेकर पेंशनधारियों में आक्रोश व्याप्त है. सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है. दरअसल, सरकार ने फरवरी का वेतन जारी किया है. इसमें टीएमबीयू के पेंशनधारियों को छोड़ कर सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों के पेंशनधारियों का पेंशन जारी किया है. ऐसे में टीएमबीयू के पेंशनधारियों का कहना कि पेंशन जारी नहीं होने से होली फीकी रहेगी. जानकार बताते है कि विवि सत्र 2025-26 के बजट के अंतर्गत पेंशनधारियों का बजट नवंबर 2025 तक का ही विवि से भेजा गया था. उस समय विवि के पूर्व कुलपति प्राे जवाहर लाल थे. सूत्रों के अनुसार दिसंबर व जनवरी का भी सरकार की तरफ से टीएमबीयू के पेंशनधारियों का पेंशन जारी नहीं किया गया था. इस बाबत पेंशनधारियों के आंदोलन के बाद विवि प्रशासन ने आनन-फानन में पेंशन भुगतान संबंधित सरकार को पत्र लिखकर पेंशन का भुगतान कराया था. टीएमबीयू पेंशनधारी संघ के महासचिव डॉ पवन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल टीएमबीयू के पेंशनरों को फरवरी का पेंशन जारी नहीं किया है. यह घोर निंदनीय है. सरकार को संज्ञान लेकर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि होली के त्योहार जैसे मौके पर पेंशन नहीं मिलना काफी दुखद है. इसके बाद ईद सिर पर है. ऐसे में सरकार को ध्यान देने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >