Bhagalpur News. ईरान में परिजन के साथ है नाहिद जहिरा, भागलपुर से मांगी जा रही है सलामती की दुआ

ईरान में नाहिद जाहिरा.

– क़ुम में रह रहीं नाहिद जहरा से हुई बात, हालात गंभीर, लेकिन परिवार सुरक्षित -जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन की चचेरी बहन है नाहिद जहिरा दीपक राव, भागलपुर मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच जारी हमलों और सैन्य तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. लगातार हवाई हमलों, जवाबी कार्रवाई और सुरक्षा अलर्ट के बीच वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के परिजन भारत में खासे चिंतित हैं. भागलपुर असानंदपुर निवासी सह जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने बताया कि उनकी चचेरी बहन नाहिद जहिरा अपने पति सैयद फैज और 12 वर्षीय बेटे के साथ ईरान के धार्मिक शहर कुम में काफी समय से रह रही हैं. उन्होंने बताया कि उनसे बात हुई है. फिलहाल वे लोग सुरक्षित हैं, लेकिन वहां की स्थिति काफी खराब और तनावपूर्ण बनी हुई है. सैयद जीजाह हुसैन ने कहा कि लगातार हमलों और अलर्ट के कारण लोगों में भय का माहौल है. बाजारों में सन्नाटा है और आवाजाही सीमित हो गई है. उनका परिवार मई में भारत आने की तैयारी में था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य उनकी और वहां रह रहे अन्य लोगों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं. भागलपुर सहित पूरे देश में ऐसे कई परिवार हैं, जिनके अपने इस समय संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे हैं. गौरतलब है कि ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है. ऐसे संवेदनशील समय में भारत में बैठे परिजनों की चिंता स्वाभाविक है. सभी की नजरें हालात जल्द सामान्य होने पर टिकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >