Photos: श्रावणी मेला के पहले दिन सुल्तानगंज में भक्तों की अपार भीड़, तस्वीरों में देखिए आस्था का जनसैलाब

Photos: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की आज से शुरूआत हो गई है. सुल्तानगंज में भोले बाबा के भक्तों की अपार भीड़ जुट गई है. कई बेहद ही खास तस्वीरें सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट की सामने आई है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है.

Photos: सावन का महीना आते ही भोले बाबा के भक्तों के बीच उत्साह देखा जा रहा है. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरूआत हो गई है. जिसके बाद भागलपुर में श्रद्धालुओं का जत्था पहुंच गया है.

बता दें कि, भागलपुर के सुल्तानगंज में आज पहले ही दिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुट गई है. पूरा माहौल शिवमय हो गया है.

कई बेहद ही खास तस्वीरें सुल्तानगंज की सामने आई है. जहां के नमामि गंगे घाट पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी. कोई भोले बाबा का नारे लगाते हुए दिखें तो कई गंगा में डुबकी लगाते दिखे.

कई श्रद्धालु खास अंदाज में कांवर लेकर पहुंचे थे. सुल्तानगंज घाट पर बच्चों की भी मौजूदगी दिखी. बता दें कि, सुल्तानगंज से जल भरकर कांवरिया देवघर तक की 105 किलोमीटर लंबी कांवर यात्रा शुरू करेंगे.

इधर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गए हैं. पर्यटन विभाग ने गंगा घाट से दुम्मा मोड़ तक चार स्थानों पर टेंट सिटी विकसित की है, जहां LED स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को मेला और यात्रा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.

इसके साथ ही मेला क्षेत्र को 7 जोनों में बांटकर सफाई व्यवस्था की गई है. तीन शिफ्ट में 750 सफाईकर्मियों की तैनाती हुई है. नगर परिषद और जिला प्रशासन के अनुसार, साफ-सफाई, लाइट, शुद्ध पेयजल, शौचालय, कचरा उठाव और खानपान दुकानों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

Also Read: Expressways In Bihar: 20 सालों में बिहार में बिछा सड़कों का जाल, अब भी बन रहे ये 5 एक्सप्रेस-वे और 11 नये पुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >