PAT Exam: टीएमबीयू में नौ फरवरी को होगी पैट परीक्षा, इस दिन से एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

PAT Exam: परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक ही प्रवेश दिया जायेगा. साथ ही परीक्षार्थियों को कलम, पेंसिल, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लेकर आना है.

PAT Exam: टीएमबीयू में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2023 की परीक्षा नो फरवरी को होगी. इसे लेकर 22 जनवरी शाम सात बजे के बाद परीक्षार्थी विवि के वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सभी संकाय के विषयों को मिलाकर कुल 521 सीट के लिए परीक्षा होगी. मुख्यालय के चार कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 व दूसरी पाली में द्वितीय पत्र की परीक्षा दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक होगी. कुलपति प्रो जवाहर लाल के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है.

सेंटर पर इन चीजों का लाना प्रतिबंधित

सेंटर पर मोबाइल समेत अन्य सामान व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर प्रतिबंध है. बता दें कि पैट परीक्षा को लेकर विवि में 29 अक्तूबर से ऑनलाइन फॉर्म भरायेगा था, जो 20 नवंबर तक जमा लिया गया. इसके मद्देनजर अक्तूबर में ही कुलपति आवासीय कार्यालय में परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई थी. दूसरी तरफ राजभवन ने निर्देश जारी कर कहा था कि कुल सीटों में 50 फीसदी सीटे नेट-जेआरएफ के लिए सुरक्षित रखी गयी है. जबकि 50 फीसदी सीट के लिए पैट परीक्षा आयोजित की जायेगी. मालूम हो कि पैट परीक्षा के संचालन को लेकर कमेटी गठित की गयी है. प्रो अशोक कुमार ठाकुर कमेटी के अध्यक्ष होंगे. बताया जा रहा है कि टीएनबी, बीएन, एसएम व मारवाड़ी कॉलेज में परीक्षा सेंटर बनाया जा सकता है.

चार विषय के लिए नहीं लिया गया था आवेदन

इस बार चार विषयों के लिए विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पायेंगे. इसमें भूगोल, लॉ, बांग्ला व होमसांइस विषय शामिल है. उक्त विषय में सीट नहीं रहने के कारण आवेदन नहीं लिया गया है. विभिन्न विषयों में 2630 आवेदन हुए प्राप्त. पैट परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों के लिए 2630 आवेदन विवि को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुआ है. इसमें विज्ञान संकाय में 512, सामाजिक विज्ञान संकाय में 1265, मानविकी संकाय में 634 व कॉमर्स संकाय में 219 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सामाजिक विज्ञान संकाय

विषय रिक्त सीट

अर्थशास्त्र 31
राजनीति विज्ञान 36
संगीत 06
आंबेडकर 16
ग्रामीण अर्थशास्त्र 13
समाजशास्त्र 11
इतिहास 22
आइआरपीएम 17
गांधी विचार 16
प्राचीन इतिहास 23
मनोविज्ञान 16
मानवशास्त्र 12

मानविकी संकाय

हिंदी 24
अंग्रेजी 20
संस्कृत 15
अंगिका 08
दर्शनशास्त्र 61
पर्शियन 10
उर्दू 06
मैथिली 18

साइंस संकाय

गणित 30
सांख्यिकी 14
बॉटनी 18
केमिस्ट्री 17
फिजिक्स 30
जूलॉजी 10
बायोटेकनोलॉजी 06

कुल सीट एक नजर में –

सामाजिक विज्ञान – 262
कॉमर्स संकाय – 15
मानविकी- 162
विज्ञान – 125
कुल 521

क्या बोले कुलपति

टीएमबीयू कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसे लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. सभी सेंटर पर पर्यवेक्षक सहित उड़नदस्ता की व्यवस्था की जायेगी. सेक्टर पर बनाकर निगरानी की जायेगी. इसे लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है. परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी आदि की भी पूरी व्यवस्था की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: पुलिस के हत्थे चढ़ा खगड़िया और मधेपुरा का दो सुपारी किलर, 50 हजार रुपये की ली थी सुपारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >