Bhagalpur News: जेंडर संवेदीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जेंडर संवेदीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

महिला एवं बाल विकास निगम भागलपुर व शिक्षा विभाग के संयुक्त बैनर तले संकल्प : हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के सहयोग से चल रहे दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत तीसरे दिन जेंडर संवेदीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तेतरी पकरा में आयोजित किया गया.

इसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही माहवारी स्वच्छता देखभाल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक भेदभाव पर रोक, दहेज रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर जिला परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान, केंद्र प्रशासक मोना कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >