bhagalpur news न्यू विक्रमशिला कॉलोनी में घर, तो जोगसर में मंदिर में चोरी

इशाकचक थाना क्षेत्र के न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित प्राणवती लेन निवासी सूरज कुमार यादव के घर में मंगलवार तड़के सुबह चोर घुसे और मोबाइल फोन व नकद की चोरी की. इसे इससे पहले कुछ और चोरी करते तकतक घर के लोगों की आंखें खुल गयी. लोगों ने शोर मचाया तो चोर फरार हो गये.

प्रधानमंत्री के भागलपुर आगमन को लेकर पुलिस की ओर से विशेष चौकसी बरती जा रही है. पर शहर में बढ़ती चाेरी की वारदातों को देख यह लग रहा है कि चौकसी महज मुख्य सड़कों तक ही है. सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक भागलपुर शहरी क्षेत्र में चोरी की दो वारदात हुई. एक वारदात तो पीएम के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ है. दोनों मामले संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने में पुलिस जुट गयी है. चोरों ने उड़ाये मोबाइल व नकद इशाकचक थाना क्षेत्र के न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित प्राणवती लेन निवासी सूरज कुमार यादव के घर में मंगलवार तड़के सुबह चोर घुसे और मोबाइल फोन व नकद की चोरी की. इसे इससे पहले कुछ और चोरी करते तकतक घर के लोगों की आंखें खुल गयी. लोगों ने शोर मचाया तो चोर फरार हो गये. घटना मंगलवार सुबह तीन से साढ़े तीन के बीच की बतायी जा रही है. सूरज ने बताया कि चोर उनके घर के बाहरी दीवार पर बांस की सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घुसे थे. जैसे ही उन लोगों की नींद खुली चोर घर का गेट खोल भाग निकले. उनकी सीढ़ी वही छूट गयी. उन्होंने देर रात ही डायल 112 को बुलाकर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मंगलवार सुबह इशाकचक थाना पहुंचकर आवेदन दिया. जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज जांच में जुट गयी है. सूरज ने बताया कि विगत 19 नवंबर 2024 को भी घर के बाहर खड़ी उनकी टोटो से बैटरी की चोरी हुई थी. उस मामले में भी उन्होंने केस दर्ज कराया था, लेकिन न तो बैटरी की बरामदगी हुई और न ही चोरों का कुछ पता चला. बताया कि अगर पुलिस ने पिछले केस में कार्रवाई की होती तो शायद इस तरह की घटना नहीं होती. संकट मोचन मंदिर की दान पेटी तोड़ उड़ाये पैसे जोगसर थाना क्षेत्र के लाजपत पार्क के समीप संकट मोचन हनुमान मंदिर के दानपेटी को तोड़ चोरों ने उसमें रखे पौसों की चोरी कर ली. इस बात की जानकारी लोगों को मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुई, जब मंदिर के प्रबंधक संजय कुमार तिवारी मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पाया कि मंदिर के ग्रिल के बने गेट पर लगी दानपेटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और उसमें रखे करीब 7-8 हजार रुपये गायब हैं. मंदिर की दानपेटी से हुई चोरी की खबर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की जानकारी पाकर जोगसर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केएनके सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. इधर, मामले में मंदिर प्रबंधक संजय कुमार तिवारी सहित राजेश कुमार, निर्मल कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन जोगसर थाना को दिया गया. मामले में पुलिस पदाधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >